फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   One thousand posts will be filled Employment fair will be held in Sirmour on 29th

नौकरी, नौकरी, नौकरी: भरे जाएंगे एक हजार पद, 29 को सिरमौर में होगा रोजगार मेला; 80 हजार रुपये तक मिलेगा वेतन

Wed, 25 Sep 2024 03:07 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 25 Sep 2024 03:07 PM IST
सार

29 सितंबर को सुबह 9 बजे से लेकर सायं 4 बजे तक जिला सिरमौर में रोजगार मेले का आयोजन करवाया जा रहा है।

विज्ञापन
One thousand posts will be filled Employment fair will be held in Sirmour on 29th
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

श्रम एवं रोजगार विभाग द्वारा 29 सितंबर को सुबह 9 बजे से लेकर सायं 4 बजे तक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, कफोटा, तहसील कमरऊ, जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश में रोजगार मेले का आयोजन करवाया जा रहा है। रोजगार अधिकारी धर्मशाला आकाश राणा ने बताया कि इस रोजगार मेले में काला अम्ब, पांवटा साहिब तथा बद्दी की लगभग 40 औद्योगिक इकाइयां भाग ले रही हैं। रोजगार मेले में लगभग 1000 युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

विज्ञापन


इस रोजगार मेले में 8वीं पास, स्नातक पास, बीटेक, बी-फार्मा, आईटीआई पास युवाओं के लिये रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। रोजगार मेले में 19 वर्ष से 45 वर्ष के युवा भाग ले सकते हैं। कंपनियों द्वारा 11250 रुपये से 80 हजार रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ 29 सितंबर को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, कफोटा तहसील कमरऊ जिला सिरमौर पहुंच कर रोजगार मेले में रोजगार के अवसरों का लाभ उठा सकते हैं। आकाश राणा ने बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, रिहायशी प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की कॉपी व यदि अनुभव प्रमाणपत्र हो तो उसे भी साथ लेकर जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed