{"_id":"686e766db373da679f01226d","slug":"now-in-himachal-pradesh-appointments-for-school-spokesperson-posts-will-be-made-on-trainee-basis-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Pradesh: स्कूल प्रवक्ता पदों के लिए अनुबंध आधारित भर्ती बंद, अब ट्रेनी आधार पर होंगी नियुक्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Pradesh: स्कूल प्रवक्ता पदों के लिए अनुबंध आधारित भर्ती बंद, अब ट्रेनी आधार पर होंगी नियुक्तियां
Thu, 10 Jul 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 10 Jul 2025 05:00 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में अब स्कूल प्रवक्ता पदों के लिए ट्रेनी आधार पर ही नियुक्तियां होंगी। स्कूल प्रवक्ताओं की अनुबंध नियुक्तियों के संबंध में सभी पूर्व कार्यालय आदेशों को भी निरस्त कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में स्कूल प्रवक्ता पदों के लिए अनुबंध आधारित भर्ती बंद कर दी गई है। अब ट्रेनी आधार पर ही इनकी नियुक्तियां होंगी। स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से प्रदेश भर्ती और सरकारी कर्मचारियों की सेवा की शर्तें अधिनियम 2024 को लेकर कार्यालय आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन
स्कूल प्रवक्ताओं की अनुबंध नियुक्तियों के संबंध में सभी पूर्व कार्यालय आदेशों को भी निरस्त कर दिया गया है। लोकसेवा आयोग की ओर से पूर्व में आयोजित की गई प्रवक्ताओं की विभिन्न विषयों में भर्ती परीक्षाओं के परिणाम जारी करने पर निदेशालय ने स्थिति स्पष्ट करते हुए नये सिरे से कार्यालय आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
20 फरवरी 2025 से हिमाचल प्रदेश भर्ती और सरकारी कर्मचारियों की सेवा की शर्तें अधिनियम 2024 को लागू किया गया है। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने स्पष्ट किया कि सरकार ने अब अनिवार्य कर दिया है कि ऐसी सभी नियुक्तियां नए अधिनियम के तहत निर्धारित नियमितीकरण के सिद्धांत द्वारा शासित होंगी। भर्ती के तरीके को ‘नियमितीकरण द्वारा शब्द से प्रतिस्थापित किया गया है। ऐसे में अनुबंध के आधार पर नियुक्ति का तरीका अब मौजूद नहीं रहेगा।
विज्ञापन
अब से प्रवक्ता (स्कूल-न्यू) के पद के लिए कोई भी नई नियुक्ति अनुबंध के आधार पर नहीं की जाएगी। इसकी जगह पात्र उम्मीदवारों को नए कानून और कार्मिक विभाग के नवीनतम निर्देशों के तहत निर्धारित प्रक्रियाओं और शर्तों के अनुसार ही नियमित किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया अब कार्मिक विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत ही की जाएगी।