फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   NIT Hamirpur Student made objectionable comment on girl student during video call expelled

NIT Hamirpur: छात्र ने वीडियो कॉल कर छात्रा पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, छात्राओं ने किया हंगामा, आरोपी निष्कासित

Thu, 26 Sep 2024 09:05 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 26 Sep 2024 09:05 PM IST
सार

बीटेक प्रथम वर्ष की एक छात्रा को जान से मारने की धमकी देने और आपत्तिजनक टिप्पणी के बारे में बुधवार रात उस समय पता चला जब आक्रोशित छात्राएं कैलाश हॉस्टल के बाहर एकत्र होकर नारेबाजी करने लगीं। 

विज्ञापन
NIT Hamirpur Student made objectionable comment on girl student during video call expelled
एनआईटी हमीरपुर के कैलाश हॉस्टल के बाहर प्रदर्शन करते हुए विद्यार्थी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एनआईटी हमीरपुर में छात्रा को कथित तौर पर वीडियो कॉल पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने और जान से मारने की धमकी देने पर बुधवार देर रात छात्राओं ने कैलाश हॉस्टल के बाहर जमकर हंगामा किया। मामले के बारे में पता चलने पर एनआईटी प्रबंधन ने आरोपी छात्र को एनआईटी से निष्कासित कर दिया है।

विज्ञापन




बीटेक प्रथम वर्ष की एक छात्रा को जान से मारने की धमकी देने और आपत्तिजनक टिप्पणी के बारे में बुधवार रात उस समय पता चला जब आक्रोशित छात्राएं कैलाश हाॅस्टल के बाहर एकत्र होकर नारेबाजी करने लगीं। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। सुरक्षा कर्मियों ने छात्राओं को शांत करने का प्रयास किया। गुस्साईं छात्राएं जब शांत नहीं हुईं तो सदर थाना हमीरपुर पुलिस को सूचित किया। सदर थाना से पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस टीम और प्रबंधन छात्राओं को समझाने में जुट गया और रात दो बजे मामला सुलझा। वीरवार को छात्रा ने पुलिस को लिखित में शिकायत सौंपी गई है। शिकायत में छात्रा ने कहा कि सहपाठी छात्र कुछ दिनों से परेशान कर रहा है। हाल ही में उसने अभद्र शब्दों का प्रयोग किया और धमकियां दीं। शिकायत के बाद पुलिस ने छात्र से पूछताछ की है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि छात्रा की शिकायत पर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। उधर, एनआईटी हमीरपुर की रजिस्ट्रार अर्चना नानोटी ने कहा कि मामले में प्रबंधन ने सख्त कार्रवाई करते हुए छात्र को संस्थान से निष्कासित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed