फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   New Zealand will cooperate in improving quality of fruits and increasing production in Himachal

Himachal: हिमाचल में फलों की गुणवत्ता सुधारने और उत्पादन बढ़ाने में सहयोग करेगा न्यूजीलैंड, जानें विस्तार से

Fri, 07 Nov 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, थानाधार (शिमला)।
अमर उजाला ब्यूरो, थानाधार (शिमला)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 07 Nov 2025 05:00 AM IST
सार

वीरवार को शिमला के थानाधार में आयोजित स्टोन फ्रूट काॅन्क्लेव के दौरान अपने संबोधन में एशन जयवर्धने ने कहा कि कृषि और बागवानी क्षेत्र को लेकर न्यूजीलैंड की तकनीकी विशेषताएं बेहतरीन हैं, न्यूजीलैंड इन विशेषताओं को न सिर्फ हिमाचल, बल्कि पूरे भारत के साथ साझा करने का इच्छुक है।

विज्ञापन
New Zealand will cooperate in improving quality of fruits and increasing production in Himachal
न्यूजीलैंड के व्यापार योजना प्रबंधक एशन जयवर्धने - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौते को लेकर चल रही बातचीत के बीच न्यूजीलैंड के व्यापार योजना प्रबंधक एशन जयवर्धने ने हिमाचल में फलों की गुणवत्ता सुधारने और उत्पादन बढ़ाने में सहयोग देने की पेशकश की है। वीरवार को शिमला के थानाधार में आयोजित स्टोन फ्रूट काॅन्क्लेव के दौरान अपने संबोधन में एशन ने कहा कि कृषि और बागवानी क्षेत्र को लेकर न्यूजीलैंड की तकनीकी विशेषताएं बेहतरीन हैं, न्यूजीलैंड इन विशेषताओं को न सिर्फ हिमाचल, बल्कि पूरे भारत के साथ साझा करने का इच्छुक है।

विज्ञापन


बागवानों को उनकी उपज का बेहतर दाम मिलें, इसके लिए न्यूजीलैंड की तर्ज पर हिमाचल में बेहतर सप्लाई चेन सिस्टम विकसित किया जा सकता है। एलन ने कहा कि स्टोन फ्रूट उत्पादन के लिए हिमाचल बेहद अनुकूल है। मुक्त व्यापार समझौते के तहत कृषि उत्पादकता में सुधार के लिए हिमाचल ही नहीं, भारत के साथ न्यूजीलैंड साझेदारी करने का इच्छुक है। न्यूजीलैंड किसानों को आधुनिक तकनीक, बेहतर बीज और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच की सुविधा उपलब्ध करवाना चाहता है।
विज्ञापन


कृषि उत्पादन क्लस्टरों का गठन कर दोनों देश एक-दूसरे का सहयोग कर सकते हैं। एलन ने कहा कि भारतीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल भी न्यूजीलैंड के साथ मुक्त व्यापार समझौते को लेकर सकारात्मक घोषणा कर चुके हैं। न्यूजीलैंड सरकार के उद्योग मंत्रालय में व्यापार योजना प्रबंधक एशन जयवर्धने के प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया देते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि बागवानी विकास के लिए अगर न्यूजीलैंड सरकार के साथ काम करने का मौका मिलता है तो जरूर काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed