फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Nerchowk Medical College Trainee doctor instigated assault first then leveled false allegations of ragging

नेरचौक मेडिकल कॉलेज का मामला: प्रशिक्षु डॉक्टर ने पहले मारपीट के लिए उकसाया, रैगिंग के लगाए झूठे आरोप; जानें

Tue, 06 Jan 2026 06:17 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 06 Jan 2026 06:17 PM IST
सार

नेरचौक मेडिकल कॉलेज में जिस प्रशिक्षु डॉक्टर ने उसके साथ मारपीट के आरोप दो अन्य सीनियर प्रशिक्षु डॉक्टरों पर लगाए थे, वो नशे का आदि निकला। कॉलेज की एंटी रैगिंग कमेटी द्वारा की गई जांच में कई अहम खुलासे हुए हैं। विस्तार से जानें...

विज्ञापन
Nerchowk Medical College Trainee doctor instigated assault first then leveled false allegations of ragging
श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक - फोटो : संवाद

विस्तार

लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में जूनियर प्रशिक्षु के साथ मारपीट व रैगिंग मामले में जांच के दौरान कई खुलासे हुए हैं। फ्रेशर पार्टी की तैयारी से मामले की शुरुआत हुई और मामला बढ़ते हुए मारपीट तक पहुंच गया। मारपीट व रैगिंग के आरोप वर्ष 2022 बैच के दो सीनियर प्रशिक्षु डॉक्टरों पर हैं, जबकि 2024 बैच के शिकायतकर्ता जूनियर प्रशिक्षु पर उन्हें उकसाने का आरोप है।

विज्ञापन

दरअसल, फ्रेशर पार्टी की तैयारियों के लिए जूनियर प्रशिक्षु को उसी के बैचमेट ने पहले फोन कर बुलाया। जूनियर प्रशिक्षु के फोन नंबर से ही सीनियर ने बात की तो जूनियर शिकायतकर्ता ने इसे हल्के में लिया और गाली-गलौज कर डाली। शिकायतकर्ता ने खुद को सबसे अलग बताया और किसी से न डरने की बात कहते हुए परिसर में एक अलग ही माहौल बना दिया। इससे भड़के 2022 बैच के दो सीनियर ने जूनियर की हॉस्टल के कमरे में पिटाई कर दी। प्रशिक्षु डॉक्टरों की मारपीट का यह मामला 18 दिसंबर 2025 शाम 6 बजे का है। इसकी शिकायत अगले दिन छात्रावास के प्रबंधक व थाना बल्ह में दर्ज करवाई थी। कॉलेज की ओर से गठित कमेटी की जांच में शिकायतकर्ता नशे का आदी निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता प्रशिक्षु डॉक्टर ने शिकायत के बाद समझौते की एवज में सीनियर प्रशिक्षु डॉक्टरों से अपने किसी भाई के जरिये धनराशि की भी मांग भी की थी। बाकायदा जांच में इसकी कॉल रिकॉर्डिंग कमेटी के समक्ष रखी गई। जांच में सीनियर ने मारपीट की बात को कबूला और शिकायतकर्ता पर उकसाने के आरोप लगाए। जांच के दौरान बाकायदा लिखित माफी भी सीनियर प्रशिक्षुओं ने मांगी लेकिन कमेटी ने इसे काफी नहीं माना।
विज्ञापन

उधर, लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक के प्राचार्य डॉ. डीके वर्मा ने बताया कि जांच के बाद मारपीट करने वाले दोनों सीनियर प्रशिक्षुओं को 1 वर्ष के लिए हॉस्टल और तीन महीनों के लिए कक्षाओं से निष्कासित कर दिया गया है। 20-20 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है। शिकायत करने वाले प्रशिक्षु डॉक्टर को 6 हफ्तों के लिए हॉस्टल से निष्कासित करने के साथ ही 10 हजार का जुर्माना भी लगाया है। डॉ. वर्मा ने बताया कि मारपीट करने वाले दोनों प्रशिक्षु डॉक्टर पहले भी रैगिंग के मामले में संलिप्त रह चुके हैं। उन्हें पहले भी छह महीनों के लिए कॉलेज से निलंबित किया जा चुका है। तीनों को काउंसलिंग के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed