{"_id":"66f4128a605f4c758f0050bb","slug":"ncmc-card-will-be-available-at-three-hrtc-counters-in-shimla-himachal-pradesh-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"National Common Mobility Card: शिमला में एचआरटीसी के तीन काउंटरों पर मिलेगा एनसीएमसी कार्ड, लगेंगे इतने पैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
National Common Mobility Card: शिमला में एचआरटीसी के तीन काउंटरों पर मिलेगा एनसीएमसी कार्ड, लगेंगे इतने पैसे
Wed, 25 Sep 2024 07:09 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 25 Sep 2024 07:09 PM IST
सार
एचआरटीसी ने इसके लिए शिमला में तीन काउंटरों में कार्ड की सुविधा बुधवार को शुरू की। लोग मालरोड शिमला, पुराना बस अड्डा और आईएसबीटी में 100 रुपये में यह कार्ड बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
एनसीएमसी कार्ड
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एचआरटीसी ने यात्रियों के लिए नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) की सुविधा शुरू कर दी है। एचआरटीसी ने इसके लिए शिमला में तीन काउंटरों में कार्ड की सुविधा बुधवार को शुरू की। लोग मालरोड शिमला, पुराना बस अड्डा और आईएसबीटी में 100 रुपये में यह कार्ड बनवा सकते हैं। एनसीएमसी कार्ड को इस तरह से डिजाइन किया जा रहा है कि यह प्रीपेड कार्ड के रूप में तो काम करेगा ही इसका उपयोग एटीएम कम डेबिट कार्ड के रूप में भी हो सकेगा।
विज्ञापन
इसके अलावा यात्री इससे रेलवे ओर मेट्रों के किराये की अदायगी भी कर सकते हैं। ऐसी सुविधा उपलब्ध करवाने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य और एचआरटीसी पहला परिवहन निगम बन गया है। बाहरी राज्यों से आने वाले सैलानी भी इस कार्ड के जरिये निगम की बसों में किराये का भुगतान कर सकेंगे। एचआरटीसी के मुताबिक शुरूआत में एनसीएमसी कार्ड शिमला लोकल की बसों में उपयोग किया जा सकेगा। अगले चरण में ये सुविधा हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के अन्य क्षेत्रों की बस सेवा में भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन