फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   MP Kangana Ranaut said I am with the public regarding Bijli Mahadev Ropeway

Bijli Mahadev Ropeway: कंगना रणौत बोलीं- बिजली महादेव रोपवे को लेकर मैं जनता के साथ, कुछ लोगों का निजी स्वार्थ

Thu, 26 Sep 2024 08:02 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 26 Sep 2024 08:02 PM IST
सार

बिजली महादेव रोपवे का खराहल और कशावरी फाटी के लोग विरोध कर रहे हैं। वहीं, अब मंडी की सांसद कंगना रणौत ने भी लोगों को आश्वासन दिया है कि देवता का आदेश ही सर्वोपरि है। 

विज्ञापन
MP Kangana Ranaut said I am with the public regarding Bijli Mahadev Ropeway
चंसारी गांव में लोगों को संबोधित करते हुए सांसद कंगना रणौत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बिजली महादेव रोपवे का एक तरफ केंद्रीय मंत्री ने शिलान्यास किया है। इसके लिए 283 करोड़ का बजट का प्रावधान भी है, लेकिन अभी तक इसका काम शुरू नहीं हो पाया है। बिजली महादेव रोपवे का खराहल और कशावरी फाटी के लोग विरोध कर रहे है।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने कई बार सड़कों पर उतरकर बिजली महादेव रोपवे के विरोध में प्रदर्शन भी किया है। अब मंडी की सांसद कंगना रणौत ने भी लोगों को आश्वासन दिया है कि देवता का आदेश ही सर्वोपरि है। रोपवे के मामले में वे लोगों के साथ हैं। कुछ लोग निजी स्वार्थ के लिए रोपवे में जुड़े हैं। कंगना रणौत बुधवार को खराहल घाटी के चंसारी गांव में देवता बिजली महादेव के दर्शनों के लिए पहुंचीं थीं। उन्होंने देवता के समक्ष शीश नवाया। वहीं खराहल के लोगों ने बिजली महादेव रोपवे के विरोध की मांग को एक बार फिर से सांसद कंगना रणौत के समक्ष रखा।
विज्ञापन


कंगना ने कहा कि जब यहां मिटटी के नमूने लेने के लिए आए थे तो मैंने खुद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को फोन किया था। इसके बाद काम रुका है। उन्होंने कहा कि यहां गांव के लोग नहीं चाहते हैं कि यहां ऐसी चीज हो। उसके बाद काम रूक गया था। कुछ लोग रोपवे में निजी स्वार्थ के लिए जुड़े हैं। जब भी ऐसी स्थिति आएगी मैं गडकरी के पास जाने से नहीं हिचकिचाउंगी। देवता का आदेश ही सर्वोपरि है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed