फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   MP Kangana Ranaut Said Congratulations to the Prince of Himachal on his marriage Vikramaditya Singh

कंगना रनौत बोलीं: हिमाचल के राजकुमार को शादी की बधाई, विक्रमादित्य से दुश्मनी नहीं, राजनीतिक विचारधारा की लड़ाई

Mon, 22 Sep 2025 05:09 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 22 Sep 2025 05:09 PM IST
सार

MP Kangana Ranaut: सांसद कंगना रनौत ने कहा कि आज विक्रमादित्य शादी कर रहे हैं और हिमाचल के राजकुमार हैं। ऐसे में हिमाचल के राजकुमार को शादी की बधाई। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
MP Kangana Ranaut Said Congratulations to the Prince of Himachal on his marriage Vikramaditya Singh
अभिनेत्री एवं सांसद कंगना रनौत - फोटो : ANI

विस्तार

अभिनेत्री एवं सांसद कंगना रनौत ने कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह को शादी की बधाई दी है। सुंदरनगर में मीडियाकर्मियों के प्रश्नों के जवाब में कंगना ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह के साथ उनकी कोई दुश्मनी नहीं है। यह राजनीतिक विचारधारा की लड़ाई है। उनके दिवंगत पिता वीरभद्र सिंह मुझे बेहद प्यार करते थे और अपनी बेटी मानते थे। आज विक्रमादित्य शादी कर रहे हैं और हिमाचल के राजकुमार हैं। ऐसे में हिमाचल के राजकुमार को शादी की बधाई।

विज्ञापन


किसान आंदोलन के दौरान की गई टिप्पणी पर कोर्ट की तरफ से राहत न मिलने को लेकर पूछे गए सवाल को कंगना टाल गईं। कंगना ने कहा कि यह मामला न्यायालय के अधीन है। बता दें कि इस मामले में अभी तक कंगना को कोर्ट से राहत नहीं मिली है और 29 सितंबर को फिर से मामले की सुनवाई है। किसान आंदोलन के दौरान कंगना ने वहां धरने पर बैठी महिलाओं के प्रति टिप्पणी की थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

कंगना ने चिपकाए मोदी के स्टीकर
देश में जीएसटी की नई दरें लागू हो गई हैं। इसी उपलक्ष्य पर सुंदरनगर भाजपा की तरफ से सोमवार को बचत उत्सव के तहत एक रैली का आयोजन किया गया, जिसमें कंगना ने विशेष रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल भी उनके साथ मौजूद रहे। कंगना ने भोजपुर बाजार की दुकानों में जाकर दुकानदारों को फूल दिए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बचत उत्सव वाले स्टीकर चिपकाए।



'जल्दी तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत'
कंगना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक फैसला लिया है। उन्होंने लोगों से स्वदेशी चीजों का अधिक से अधिक प्रयोग करने का आह्वान किया। कंगना ने कहा कि आज हमारा देश चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है जबकि जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। यह तभी संभव होगा जब हम अधिक से अधिक स्वदेशी वस्तुओं का कारोबार करेंगे।

सुंदरनगर में कंगना गो-बैक के नारे, काले झंडे लेकर खड़े रहे कांग्रेसी
सुंदरनगर में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हाथों में काले झंडे लेकर कंगना गो-बैक के नारे लगाए। हालांकि कांग्रेसियों ने यह काले झंडे कंगना को दिखाने थे लेकिन जहां युवा कांग्रेसी विरोध करने के लिए खड़े थे उससे पहले ही कंगना का काफिला मुड़ गया और कांग्रेसी हाथों में काले झंडे लिए खड़े ही रह गए। हालांकि उन्होंने काले झंडे लहराए और कंगना गो-बैक के नारे भी खूब लगाए। बता दें कि सोमवार को कंगना रनौत मंडी जिला के सुंदरनगर के दौरे पर थी। यहां उन्होंने भोजपुर बाजार में जीएसटी के बदलावों को लेकर भाजपा की तरफ से आयोजित बचत उत्सव रैली में भाग लिया और दुकानदारों से मुलाकात करके उनकी दुकानों पर स्टीकर भी चिपकाए।




पुराने बस स्टैंड के पास युवा कांग्रेसी कंगना का विरोध करने काले झंडे लेकर खड़े थे। लेकिन उससे थोड़ा पहले अम्बेदकर नगर की तरफ जाने वाली सड़क पर कंगना का काफिला चला गया और वहीं से होता हुआ आगे जा निकला। हालांकि भाजपा का कहना है कि यह रूट पहले ही तय था। मंडी जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष निखिल ठाकुर ने कहा कि कंगना दीदी की जो जिम्मेदारियां प्रदेश के प्रति बनती हैं वह हमेशा उनसे भागती हैं और आज भी भागी हैं। अगर कंगना अपने ही क्षेत्र की जनता को ऐसे पीठ दिखाकर भागती है तो इससे बड़ा दुर्भाग्य और कोई नहीं हो सकता। जबकि हमने उनसे यही पूछना था कि आपदा को लेकर वे केंद्र में किस तरह से हिमाचल का पक्ष रख रही हैं।
 

निखिल ठाकुर ने कहा कि सुंदरगनर में कंगना दीदी जीएसटी का प्रचार करने तो आ गई लेकिन यहां से कुछ दूरी पर जंगमबाग में जो दर्दनाक हादसा हुआ था वहां जाने की जहमत नहीं उठाई। इससे पता चलता है कि कंगना अपने क्षेत्र के लोगों के प्रति कितनी संवेदनशील हैं। उल्टा उन्होंने प्रशासन पर कई आरोप लगाए थे जबकि प्रशासन के अधिकारी और स्थानीय कांग्रेसी नेताओं ने वहां मदद को हाथ बढ़ाए जबकि कंगना दीदी वहां से नदारद ही रही थी। कंगना का यह रवैया अपने क्षेत्र के प्रति उचित नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed