फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   MP Kangana Ranaut On Vikramaditya Singh says people who fail in their work should not give advice

Himachal Pradesh: सांसद कंगना रनौत का विक्रमादित्य सिंह पर पलटवार, कहा- काम में फेल लोग ज्ञान न दें

Mon, 07 Jul 2025 07:25 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 07 Jul 2025 07:25 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह पर सांसद कंगना रनौत के पलटवार किया है। कंगना ने कहा कि जो लोग हिमाचल प्रदेश में बिल्कुल फेल हो चुके हैं और जिनके कामों पर लोग गालियां दे रहे हैं, वे मुझे ज्ञान न दें। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
MP Kangana Ranaut On Vikramaditya Singh says people who fail in their work should not give advice
सांसद कंगना रनौत (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद कंगना रनौत सोमवार को नाचन विधानसभा की आपदा प्रभावित स्यांज पंचायत पहुंचीं, जहां बादल फटने से दो परिवारों के 9 सदस्य बाढ़ में बह गए थे। दौरे के बाद मीडिया से बातचीत में कंगना ने कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह पर पलटवार करते हुए कहा है कि जो लोग हिमाचल प्रदेश में बिल्कुल फेल हो चुके हैं और जिनके कामों पर लोग गालियां दे रहे हैं, वे मुझे ज्ञान न दें।

विज्ञापन


कंगना ने कहा कि सराज में उन्हें लोगों ने बताया कि सीएम हेलिकाप्टर से आकर फोटो खिंचवाकर चले गए। विक्रमादित्य कुछ लाख की राहत राशि देकर चले गए। यह सब ढोंगी लोग हैं। इनके चमचे मुझसे पूछते हैं कि आप हिमाचल का निर्माण कब करेंगी तो मैं कहती हूं कि इसमें सभी की जवाबदेही तय है। मेरे पास हिमाचल सरकार का कोई कैबिनेट रैंक नहीं, जिससे मैं हिमाचल का निर्माण कर सकूं। अब कंगना-कंगना का राग अलापने से कुछ नहीं होने वाला। आपदा की इस घड़ी में प्रदेश सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है। जो भी रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहे हैं और जो भी राहत पहुंचाई जा रही है, वह सिर्फ केंद्र सरकार और भाजपा की बदौलत ही है। जयराम ठाकुर की उनसे और उनकी जयराम से कोई नाराजगी नहीं है। हम मिलकर जनता की भलाई के लिए काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि विपक्ष की किच-किच चली रहेगी। उन्होंने प्रदेश के विकास के लिए बड़े काम किए हैं। बतौर सांसद जो सांसद निधि उनके पास है, वह उससे आपदा प्रभावित क्षेत्रों तक मदद पहुंचाने का प्रयास कर रही हैं। नुकसान बहुत ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विक्रमादित्य बोले-किसी की मदद करने के लिए कुर्सी की जरूरत नहीं होती
मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत के बयान पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पलटवार किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट डालकर लिखा-किसी की मदद करने के लिए कुर्सी की जरूरत नहीं होती। कैबिनेट हो या न हो। दृढ़ इच्छाशक्ति का होना जरूरी है। यह देखकर दुख हुआ कि कैसे इस सारे विषय का उपहास उड़ाया जा रहा था। विक्रमादित्य सिंह ने अपनी इस पोस्ट में कंगना रनौत का नाम नहीं लिया, मगर उनका इशारा मंडी की सांसद की ओर ही था। बीते दिनों कंगना ने बयान दिया था कि उनके पास कैबिनेट रैंक नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed