{"_id":"68bae78e5154d44ae20ca8c8","slug":"mp-anurag-singh-thakur-said-congress-claims-of-help-in-the-disaster-are-hollow-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग सिंह ठाकुर बोले- आपदा में कांग्रेस के मदद के दावे खोखले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग सिंह ठाकुर बोले- आपदा में कांग्रेस के मदद के दावे खोखले
Fri, 05 Sep 2025 07:08 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 05 Sep 2025 07:08 PM IST
सार
Anurag Thakur News : अनुराग ठाकुर ने भाजपा कार्यालय ऊना में कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि आपदा में कांग्रेस सरकार के मदद के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हमेशा हिमाचल प्रदेश की जनता के साथ खड़ी है, जबकि राज्य सरकार आपदा की घड़ी में भी राजनीति करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि आपदा में कांग्रेस सरकार के मदद के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं के अनुभव व मेहनत के बल पर हिमाचल में भाजपा पंचायती राज चुनाव व आगामी विधानसभा चुनाव में कमल खिलाने में सफल होगी।
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर ने भाजपा कार्यालय ऊना में कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार हमेशा हिमाचल प्रदेश की जनता के साथ खड़ी है, जबकि राज्य सरकार आपदा की घड़ी में भी राजनीति करने का प्रयास कर रही है। प्रदेश सरकार ने वर्ष 2023 की आपदा के दौरान 4500 करोड़ रुपये के विशेष बजट का ऐलान किया था, लेकिन अब तक 45 करोड़ रुपये भी खर्च नहीं किए गए। प्रभावित लोगों को मकान बनाने के लिए 7 लाख रुपये सहायता देने की घोषणा भी केवल कागजों तक सीमित है।
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर ने कहा कि सरकार बताए कि कितने लोगों को वास्तव में यह मदद मिली है। मोदी सरकार ने हिमाचल को प्राकृतिक आपदा से हुए नुक़सान की भरपाई में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार तुलना में एसडीआरएफ में 3 गुना और एनडीआरएफ में 5 गुना से ज्यादा की आर्थिक मदद दी है। केंद्र सरकार से 11 वर्षों में एसडीआरएफ़ फंड में कांग्रेस सरकार के 10 वर्षों में 947.408 करोड़ की तुलना में 3190.39 करोड़ की राशि दी है। मोदी सरकार ने एनडीआरएफ फंड में कांग्रेस सरकार के 10 वर्षों में 553.285 करोड़ की तुलना में 2,684.879 करोड़ हिमाचल को देने का काम किया है। 2023 में आपदा के समय केंद्र सरकार ने लगभग 3146 करोड़ करोड़ रुपये दिए थे। इस वर्ष 2006 करोड़ रुपये केंद्र सरकार ने एनडीआरएफ के तहत हिमाचल के लिए मंज़ूर किया है।
विज्ञापन