फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   MP and former Union Minister Anurag Thakur Press Conference In Hamirpur

Anurag Thakur: सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- दिशाहीन और दिवालियापन की शिकार हिमाचल सरकार

Fri, 22 Nov 2024 07:40 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 22 Nov 2024 07:40 PM IST
सार

सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर में पत्रकारों के जवाब में कहा कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार हताश और निराश है। 

विज्ञापन
MP and former Union Minister Anurag Thakur Press Conference In Hamirpur
सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार हताश और निराश है। सीपीएस का मामला कोर्ट में है और न्यायालय के जो निर्देश होंगे, वह सबको सर्वमान्य होंगे। अगर आप हाईकोर्ट का निर्णय देखें तो स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि जो नियुक्तियां थीं, वह असंवैधानिक तौर पर थीं, नियमों के अनुसार नहीं। सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर में पत्रकारों के सवालों के जवाब में यह बात कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के करोड़ों रुपये सीपीएस की नियुक्तियों पर लगाए गए। सरकारी कर्मचारी अपने डीए के लिए भाग रहे हैं, पेंशनरों को समय पर पेंशन नहीं मिल पाती है। जनता के ऊपर बिजली के दाम बढ़ाने के साथ पानी पर सरचार्ज लगा दिया गया है। कभी शौचालय पर टैक्स की बात, कभी समोसे की सीआईडी जांच और अब हिमाचल भवन की कुर्की के आदेश से साफ है कि यह सरकार पूरी तरह दिशाहीनता व दिवालियापन की शिकार हो चुकी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार अपने 2 वर्ष का कार्यकाल का जश्न मनाने वाली है, लेकिन इनके अपने ही सरकार के मंत्रियों को इसकी जानकारी नहीं है। अगर कोई इनकी नाकामी पर सवाल खड़ा करता है, तो इसका गुस्सा वह मीडिया कर्मियों पर भड़ककर निकालते हैं। कांग्रेस की ओर से भाजपा पर लगाए जा रहे अदाणी के बचाव के आरोपों पर कहा कि भाजपा किसी को बचाने का काम नहीं कर रही है। सुप्रीम कोर्ट से लेकर सबने जांच की है और उसमें कुछ नही निकला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed