फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   mou signed between himachal govt and efs facilities services group limited of dubai

Himachal News: बेरोजगार युवाओं के आएंगे अच्छे दिन! हर साल एक हजार हिमाचलियों को विदेश में रोजगार दिलाएगी सरकार

Sun, 01 Sep 2024 10:39 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 01 Sep 2024 10:39 AM IST
सार

हिमाचल के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार अब हर साल 1,000 युवाओं को विदेश में रोजगार दिलवाएगी।

विज्ञापन
mou signed between himachal govt and efs facilities services group limited of dubai
दुबई की ईएफएस फेसिलिटीज सर्विसिज ग्रुप लिमिटेड के प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री व अन्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल सरकार अब हर साल 1,000 युवाओं को विदेश में रोजगार दिलवाएगी। इसके लिए सरकार ने शनिवार को दुबई की ईएफएस फेसिलिटीज सर्विसिज ग्रुप लिमिटेड के साथ एमओयू हस्ताक्षरित किया। इस मौके पर पांच उम्मीदवारों को नियुक्तिपत्र सौंपे गए। दिसंबर तक 25 युवाओं को बिना भर्ती शुल्क तैनाती दी जाएगी।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार की ओर से रोजगार विभाग के उपनिदेशक संदीप ठाकुर और ईएफएस फेसिलिटीज सर्विसिज ग्रुप लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तारिक चौहान ने समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने जिला ऊना के रजत कुमार, सुनील कुमार, जसप्रीत सिंह, अभिनव शर्मा और जिला हमीरपुर के दिनेश को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। यह सभी युवा सितंबर में सउदी अरब रवाना हो जाएंगे और नियोम सिटी परियोजना में कार्य करेंगे।
विज्ञापन


ईएफएस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तारिक चौहान ने कहा कि कंपनी विदेश मंत्रालय के पास पंजीकृत है और मध्य पूर्व दक्षिण एशिया तथा यूरोप के लगभग 25 देशों में चल रही एकीकृत सुविधा में अग्रणी है। उन्होंने कहा कि दिसंबर तक 25 से अधिक उम्मीदवारों का चयन बिना कोई भर्ती शुल्क लिए किया जाएगा। इस मौके पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, श्रम एवं रोजगार सचिव प्रियंका बसु, श्रम एवं रोजगार आयुक्त मानसी सहाय ठाकुर, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बेरोजगार युवाओं को मिलेगा मौका : सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल के बेरोजगार युवाओं को विदेशों में रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे। रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए विश्वसनीय भर्ती एजेंटों को शामिल किया जाएगा। इस कार्य के लिए मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन-1100 को भी जोड़ा जाएगा और तकनीकी पाठ्यक्रमों में आवश्यक संशोधन होगा। दुबई में काउंसिल जनरल ऑफ इंडिया के साथ समन्वय स्थापित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईएफएस की भारत में युवाओं की व्यापक नियुक्ति नीति के तहत आतिथ्य सत्कार, तकनीकी सेवाएं, हाउस कीपिंग, खाद्य एवं पेय पदार्थ और कार्यालय सेवाएं जैसे क्षेत्रों में प्रदेश से 15-20 प्रतिशत नियुक्ति की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed