फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Monkeys bite six people including two police officers outside the himachal assembly

Himachal Assembly: विधानसभा के बाहर बंदरों का उत्पात, दो पुलिस अधिकारियों समेत छह को काटा

Mon, 09 Sep 2024 08:19 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 09 Sep 2024 08:19 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बंदरों के झुंड ने 6 लोगों को काट लिया। इसमें 2 पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Monkeys bite six people including two police officers outside the himachal assembly
विधानसभा के बाहर बंदरों का आतंक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी शिमला में विधानसभा के पास बंदरों के झुंड ने 6 लोगों को काट लिया। इसमें 2 पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। यह घटना सोमवार को तब हुई जब लोग विधानसभा के बाहर एकत्रित थे। बंदर के हमले में घायल सभी व्यक्तियों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बंदरों के हमले से विधानसभा के बाहर अफरा तफरी फैल गई।

विज्ञापन




घटना के समय दोनों पुलिस अधिकारी विधानसभा सत्र के दौरान ड्यूटी पर थे और अचानक बंदरों के हमले का शिकार हो गए। इनके साथ अन्य 4 नागरिक भी घायल हुए हैं। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी की स्थिति स्थिर बताई गई है। स्थानीय निवासियों ने इस घटना के बाद चिंता व्यक्त की है, खासकर विधानसभा क्षेत्र में बंदरों की बढ़ती गतिविधियों को लेकर। एक स्थानीय निवासी ने कहा की बंदरों का इस तरह से लोगों पर हमला करना चिंताजनक है। हमें अपनी सुरक्षा को लेकर सतर्क रहना होगा।
विज्ञापन


पुलिस विभाग ने इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा को बढ़ाने के लिए कदम उठाने का आश्वासन दिया है। बंदरों के हमले को रोकने के लिए वन विभाग से मदद मांगी है। इस घटना ने शिमला में लोगों को फिर से यह याद दिलाया है कि वन्य जीवों के प्रति सतर्क रहना कितना महत्वपूर्ण है, खासकर जब वह आवासीय और सार्वजनिक स्थानों के करीब आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed