फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   MLA Lakhanpal cheated On pretext of son treatment a woman took ten thousand rupees but bought a mobile phone

विधायक इंद्रदत्त लखनपाल से ठगी: बेटे के इलाज के बहाने महिला ने ले लिए दस हजार रुपये, लेकिन खरीदा मोबाइल

Thu, 18 Sep 2025 10:04 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सलौणी (हमीरपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, सलौणी (हमीरपुर)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 18 Sep 2025 10:04 PM IST
सार

एक महिला ने झूठी कहानी सुनाकर बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल को ठग लिया। महिला ने बेटे के इलाज के लिए फोन कर 10 हजार रुपये मांगे। विधायक ने पैसे महिला को दे दिए, लेकिन बाद में पता चला कि महिला को नया फोन खरीदना था। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
MLA Lakhanpal cheated On pretext of son treatment a woman took ten thousand rupees but bought a mobile phone
बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल से मदद के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। एक महिला ने झूठी कहानी सुनाकर विधायक को ठग लिया। महिला ने कहा कि बेटा गंभीर रूप से बीमार है और अस्पताल में भर्ती है। इलाज के लिए तुरंत 10 हजार रुपये की जरूरत है। महिला ने यह भी कहा कि उसके पास खुद का फोन नहीं है और वह किसी और के फोन से कॉल कर रही है।

विज्ञापन


इस पर लखनपाल ने तुरंत 10 हजार रुपये की सहायता उपलब्ध करवा दी। बाद में सच्चाई सामने आने पर पता चला कि महिला का बेटा न तो अस्पताल में भर्ती था और न ही बीमार। असलियत यह थी कि महिला अपने लिए नया फोन खरीदना चाहती थी। जांच में खुलासा हुआ कि उसने बड़सर बाजार की एक दुकान से दुकानदार का फोन लेकर विधायक को कॉल किया और यह पूरा नाटक रचा। इस तथ्य की पुष्टि महिला के पति ने भी की है। ऐसे में असली जरूरतमंदों की मदद भी प्रभावित होती है। विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने लोगों से अपील की है कि सहायता के नाम पर किसी के साथ धोखाधड़ी न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed