फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Manimahesh Yatra 20 thousand people took a holy dip during Chhota Shahi Snan Yatra officially begins

Manimahesh Yatra : मणिमहेश में छोटी शाही स्नान पर 20 हजार ने लगाई आस्था की डुबकी, आधिकारिक तौर पर यात्रा शुरू

Sun, 17 Aug 2025 10:23 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 17 Aug 2025 10:23 AM IST
सार

Manimahesh Yatra 2025 : अधिकारिक तौर पर मणिमहेश यात्रा शुरू हो गई है, जो बड़े शाही स्नान राधाष्टमी को संपन्न होगी। वहीं, छोटे शाही स्नान में 20 हजार शिव भक्तों ने डल झील में आस्था की डुबकी लगाई। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Manimahesh Yatra 20 thousand people took a holy dip during Chhota Shahi Snan Yatra officially begins
मणिमहेश के छोटे शाही स्नान पर 20 हजार श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मणिमहेश यात्रा में जन्माष्टमी के मौके पर छोटे शाही स्नान में 20 हजार शिव भक्तों ने डल झील में आस्था की डुबकी लगाई। अधिकारिक तौर पर यात्रा शुरू हो गई है, जो बड़े शाही स्नान राधाष्टमी को संपन्न होगी। यात्रा शुरू होने के साथ श्रद्धालुओं की संख्या में भी वृद्धि होना शुरू हो गई है। 

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह 11:50 बजे से लेकर शनिवार रात 9:35 बजे तक स्नान के लिए शुभ मुहूर्त रहा। इस शुभ मुहूर्त में हजारों शिव भक्त आस्था की डुबकी लगाने के लिए डल झील पहुंचे। इनमें भद्रवाह व डोडा से आए श्रद्धालुओं की संख्या सबसे अधिक रही। वीरवार रात को ही श्रद्धालु अपनी छड़ियों के साथ डल झील तक पहुंच गए थे। शुक्रवार सुबह उन्होंने भगवान शंकर का नाम लेकर शुभ मुहूर्त में डल झील में स्नान किया। वीरवार रातभर शिव भक्त भोलेनाथ के जयकारे लगाते रहे।
विज्ञापन


रात को चौथे पहर में कैलाश पर्वत में चमकने वाली मणि को देखते ही श्रद्धालुओं में नया जोश भर गया। पूरा कैलाश पर्वत भगवान शंकर के नाम से गूंज उठा। 31 अगस्त को राधाष्टमी का बड़ा शाही स्नान होगा। यात्रा पर जाने के लिए श्रद्धालुओं को पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। इसके लिए प्रशासन ने जगह-जगह पंजीकरण करवाने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार गुईनाला में पंजीकरण की अलग से व्यवस्था की गई है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कुलबीर सिंह राणा ने बताया कि छोटे न्हौण पर 20 हजार श्रद्धालुओं ने स्नान किया है। बड़े स्नान में यह आंकड़ा लाखों में पहुंच सकता है। यात्रियों की सुविधा के लिए प्रशासन पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed