फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   nvestment was made by selling land and then cheated after winning trust, Sundernagar's book scanning fraud cas

Mandi: जमीन बेचकर किया निवेश भरोसा जीतकर लगाया चूना, सुंदरनगर के बुक स्कैनिंग ठगी कांड में खुलासा

Sat, 21 Feb 2026 11:22 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 21 Feb 2026 11:22 AM IST
सार

बुक स्कैनिंग और प्रिंटिंग प्रोजेक्ट के नाम पर सामने आए करोड़ों के ठगी प्रकरण में अब पीड़ितों ने आपबीती सुनाई है।

विज्ञापन
nvestment was made by selling land and then cheated after winning trust, Sundernagar's book scanning fraud cas
फ्रॉड। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बुक स्कैनिंग और प्रिंटिंग प्रोजेक्ट के नाम पर सामने आए करोड़ों के ठगी प्रकरण में अब पीड़ितों ने आपबीती सुनाई है। ऊंचे मुनाफे के लालच में किसी ने जिंदगीभर की कमाई दांव पर लगा दी तो किसी ने जमीन बेचकर लाखों रुपये के स्लॉट खरीद लिए। अब भुगतान रुकने के बाद सैकड़ों परिवार आर्थिक संकट में फंस गए हैं। पीड़ितों का कहना है कि शुरुआत में कंपनी की ओर से नियमित किस्तें दी गईं, जिससे भरोसा बढ़ा। इसी भरोसे में लोगों ने एक से अधिक स्लॉट खरीदे। कई निवेशकों ने बैंक से कर्ज लिया, तो कुछ ने रिश्तेदारों उधार लेकर पैसा लगाया। एक युवक ने अपनी मां की रिटायरमेंट की पूरी राशि इस प्रोजेक्ट में निवेश कर दी। अब परिवार की आर्थिक स्थिति डांवांडोल हो चुकी है।  इस योजना में सॉफ्टवेयर इंजीनियर, लोक मित्र केंद्र संचालक, छोटे कारोबारी और बेरोजगार युवा बड़ी संख्या में जुड़े। शुरुआती भुगतान मिलने से उन्हें लगा कि यह स्थायी आय का जरिया बन सकता है।

विज्ञापन

एक शिकायतकर्ता के अनुसार उन्होंने पहले डेढ़ लाख रुपये निवेश किए, जिसके बदले सात किस्तों में 55 हजार रुपये प्रति किस्त मिले। इससे उत्साहित होकर उन्होंने जून में ढाई-ढाई लाख रुपये के दो और स्लॉट खरीदे। एक किस्त के बाद भुगतान रुक गया। जब अन्य निवेशकों को भी पैसा मिलना बंद हुआ तो मामला उजागर हुआ। पीड़ितों के अनुसार कंपनी की तीन ब्रांचें कुल्लू, सुंदरनगर और कांगड़ा में हैं। कई पीड़ित बदनामी के डर से खुलकर सामने नहीं आ रहे हैं। कुछ परिवारों में तनाव की स्थिति बन गई है। जिन लोगों ने जमीन बेची या कर्ज लिया, उनके सामने अब किस्तें चुकाने की चुनौती है। पीड़ितों ने मामले की गहन वित्तीय जांच और विशेष जांच दल की मांग दोहराई है। उनका कहना है कि अधिकांश लेन-देन बैंकिंग माध्यम से हुए हैं और लिखित समझौते भी किए गए थे। उधर, डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। कहा कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। 

बुक स्कैनिंग और प्रिंटिंग प्रोजेक्ट के नाम पर सामने आए करोड़ों के ठगी प्रकरण में अब पीड़ितों ने आपबीती सुनाई है। ऊंचे मुनाफे के लालच में किसी ने जिंदगीभर की कमाई दांव पर लगा दी तो किसी ने जमीन बेचकर लाखों रुपये के स्लॉट खरीद लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed