{"_id":"56ddc10e4f1c1bc9228b456a","slug":"mahashivratri-fair-in-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"करीब पचास सालों के बाद माधोराय से मिले देव चपलांदू नाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करीब पचास सालों के बाद माधोराय से मिले देव चपलांदू नाग
मंडी।
Updated Mon, 07 Mar 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
मंडी शिवरात्रि महोत्सव में एक वर्ष बाद मिलते देवता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी के नाम से प्रसिद्ध मंडी शहर में अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के लिए सोने-चांदी से जड़ित देव रथ पहुंच गए हैं। एक सप्ताह के लिए मंडी शहर देवी-देवताओं की आवभगत में जुट गई है। वाद्य यंत्रों की देव ध्वनि से हर तरफ भक्ति का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
सोमवार को करीब सौ से अधिक देवी-देवताओं ने मंडी पहुंच कर राजदेवता माधोराय के दरबार में हाजिरी लगाई। करीब पांच दशकों बाद शिवरात्रि में पहुंचे देव चपलांदू नाग भी देव माधोराय से मिले। देव चपलांदू नाग रियासतकालीन देवता में शामिल है।
विज्ञापन
एक साल के बाद मंडी शहर में देव महाकुंभ के लिए सराज, उत्तरशाल, सनोर, गोहर और चौहारघाटी क्षेत्रों से देवी-देवताओं के रथ पहुंचने से मंडी शहर में आस्था का सैलाब भी उमडने लगा। सोमवार को करीब सौ से अधिक देवी-देवताओं ने मंडी रियासत के देवता माधोराय के दरबार में हाजिरी लगाई।
विज्ञापन
दिन भर मौसम साफ रहा। लेकिन शाम साढ़े चार बजे बारिश होने के बाद वाद्य यंत्रों की थाप पर देवी-देवताओं का आने का सिलसिला जारी रहा। इस बार रियासतकालीन देवता चपलांदू नाग भी करीब पांच दशकों के बाद शिवरात्रि में पहुंचे। राज देवता माधोराय और देव छपलांदू नाग का कई दशकों बाद मिलन हुआ। मंडी में प्रवेश करते ही देव मिलन से भक्त भी भावुक हो उठे।
सर्व देवता कमेटी मंडी के प्रधान शिवपाल शर्मा ने बताया कि सोमवार को करीब सौ से अधिक देवी-देवता मंडी पहुंच गए हैं। करीब पचास सालों के बाद सराज क्षेत्र के देव चपलांदू नाग मानगढ़ ने मंडी पहुंच कर राजदेवता माधोराय से मिले।
उन्होंने कहा कि देवी-देवताओं के साथ आए कारदारों और देवलुओं के ठहरने और खाने की मेला कमेटी की ओर से बेहतर व्यवस्था की गई। मेले में आमंत्रित कई देवता बुधवार को मंडी पहुंचेंगे।