फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh news Road accident in Mandi district

हादसा: मंडी के लागधार में बारातियों की कार गिरी, दूल्हे के नाना की मौत

Sun, 12 Dec 2021 09:18 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 12 Dec 2021 09:18 PM IST
सार

कोटली तहसील के लागधार के पास कार सड़क से करीब दो सौ मीटर नीचे गिर गई। हादसे में दूल्हे के नाना की मौत हो गई, जबकि पिता, और दो अन्य लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Himachal Pradesh news Road accident in Mandi district
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंडी जिले के कोटली के लागधार में बारात लेकर लौट रही कार रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे सड़क से खाई में लुढ़क गई। इस हादसे में दूल्हे के नाना की मौत हो गई है, जबकि पिता समेत तीन रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका जोनल अस्पताल मंडी में इलाज चल रहा है। हादसे का कारण सुबह के समय अधिक धुंध होना बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


बारात दुल्हन को लेकर घर लौट रही थी। बारातियों की एक कार हादसे का शिकार हो गई। इसमें चार लोग सवार थे। इनमें दूल्हे के नाना, पिता और दो अन्य रिश्तेदार भी थे। अचानक कार कोटली तहसील के लागधार के पास सड़क से करीब दो सौ मीटर नीचे गिर गई। हादसे में दूल्हे के नाना की मौत हो गई, जबकि पिता, और दो अन्य लोग घायल हो गए, उन्हें कोटली अस्पताल में लाया गया। यहां से घायलों को मंडी जोनल अस्पताल में भेज दिया गया।
विज्ञापन


यहां पर उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि यह बारात बल्ह से कुम्हारड़ा गांव गई थी। मृतक की पहचान भूप सिंह गुलेरिया 75 के रूप में हुई है। वे कैहनवाल गांव के रहने वाले थे। घायलों में सुभाष चंद (68), जनक सिंह (85) और यादव सिंह (62)  शामिल हैं। कार चालक यादव सिंह पर मामला दर्ज किया गया है। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पुरुषोतम धीमान ने बताया कि कोटली पुलिस चौकी की टीम ने मौके पर जाकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed