{"_id":"5a1425394f1c1b686a8b4b71","slug":"31511269689-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
लठियाणी (ऊना)। बंगाणा में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रणवीर सिंह पुत्र मनोहर निवासी सरोह उपमंडल बंगाणा के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार सरोह निवासी रणवीर सिंह बुधवार देर शाम काम से बाइक पर जा रहा था। बंगाणा बाजार के पास सामने से आ रहे ट्रक से बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में रणवीर बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। लोगों ने फौरन उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया, वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को क्षेत्रीय अस्पताल भेजा।
उधर एएसपी विनोद कुमार ने कहा कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मामले के संदर्भ में केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।