फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi Masjid Muslim community will discuss the illegal disputed structure in the mosque today

Mandi Masjid: मस्जिद में अवैध विवादित ढांचे पर आज मंथन करेगा मुस्लिम समुदाय, NOC के लिए भी करेंगे आवेदन

Tue, 17 Sep 2024 04:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 17 Sep 2024 04:00 AM IST
सार

मंडी में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिद में लोक निर्माण विभाग की जमीन पर किए अवैध निर्माण को पूरी तरह गिरा दिया है। मंगलवार को ऑर्डर की कॉपी मिलने के बाद आयुक्त कोर्ट के फैसले को आगे हाईकोर्ट में चुनौती देने पर मंथन किया जाएगा। 
 

विज्ञापन
Mandi Masjid Muslim community will discuss the illegal disputed structure in the mosque today
मंडी के जेल रोड स्थित मस्जिद के अवैध निर्माण के ढांचे को गिराते मुस्लिम समुदाय के लोग। फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शहर के जेल रोड पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिद में लोक निर्माण विभाग की जमीन पर किए अवैध निर्माण को पूरी तरह गिरा दिया है। हालांकि, आयुक्त कोर्ट से आए फैसले के बाद अब तक मुस्लिम वेलफेयर कम्यूनिटी को छुट्टियों की वजह से ऑर्डर की कॉपी नहीं मिल पाई है। मंगलवार को ऑर्डर की कॉपी मिलने के बाद आयुक्त कोर्ट के फैसले को आगे हाईकोर्ट में चुनौती देने पर मंथन किया जाएगा। इस बाबत मंगलवार को मुस्लिम समुदाय के लोग बैठक करेंगे। इसके बाद आगे की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

विज्ञापन


फैसले के 4 दिन बाद भी मस्जिद पूरी तरह सील है। मस्जिद को ताला लगाकर बाहर बेरिकेडिंग की गई है। मस्जिद की निगरानी के लिए सकोडी चौक पर पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। इससे पहले मुस्लिम समुदाय के लोगों ने लोक निर्माण विभाग की ओर से की गई निशानदेही तक अवैध निर्माण को पूरी तरह गिरा दिया है। लोक निर्माण विभाग ने मस्जिद कमेटी को 7 दिन के अंदर अवैध कब्जा हटाने का नोटिस जारी किया था। ऐसे में अब मुस्लिम समुदाय के लोग लोक निर्माण विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) के लिए आवेदन करेंगे।
विज्ञापन


बता दें कि नगर निगम ने मस्जिद का नक्शा पास करवाने के लिए लोक निर्माण विभाग की एनओसी को भी अनिवार्य किया है। ऐसे में नक्शे को लेकर उक्त समुदाय के लोगों ने पहली बाधा को दूर कर लिया है। मुस्लिम वेलफेयर कम्यूनिटी के सदस्य इकबाल अली ने बताया कि आयुक्त कोर्ट के फैसले की कॉपी मंगलवार को मिलेगी। इसके बाद कमेटी आगे की रणनीति तैयार करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आधे से ज्यादा मुस्लिम समुदाय के लोग गए घर
मंडी में मस्जिद को लेकर उपजे विवाद के बाद इंदिरा मार्केट के पास सामान ढोने वाले आधे से ज्यादा मुस्लिम समुदाय के लोग अपने घर लौट गए हैं। सोमवार को इंदिरा मार्केट में सामान ढोने वाले उनके साथियों ने बताया कि विवाद के बाद कामधंधा ठप होने के बाद अधिकतर अपने घरों को चले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed