फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   mandi college student arrested pressured physical relationship computer engineering trainee commits suicide

Himachal Pradesh: शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालती थी छात्रा, कंप्यूटर इंजीनियरिंग प्रशिक्षु ने की आत्महत्या

Tue, 03 Jun 2025 02:59 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 03 Jun 2025 02:59 PM IST
सार

सुंदरनगर के जवाहर नवोदय इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्र आत्महत्या मामले में पुलिस ने मृतक छात्र की मां की शिकायत पर कॉलेज की एक छात्रा को गिरफ्तार किया है। मृतक छात्र की मां का आरोप है कि छात्रा उसे ब्लैकमेल कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करती थी। प्रशिक्षु छात्रा शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करती थी।

विज्ञापन
mandi college student arrested pressured physical relationship computer engineering trainee commits suicide
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

जवाहर लाल नेहरू राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सुंदरनगर में कंप्यूटर इंजीनियरिंग प्रशिक्षु की आत्महत्या मामले में आरोपी छात्रा को 14 दिन के न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में मृतक अर्पित की मां ने सुंदरनगर पुलिस थाना में आरोपी छात्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने सुसाइड नोट और माता की शिकायत के बाद प्रशिक्षु छात्रा पर आत्महत्या के लिए उकसाने पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


सोमवार को रिमांड अवधि पूरी होने के बाद उसे फिर से कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में अब फॉरेंसिक रिपोर्ट्स का विश्लेषण होना बाकी है। इसके अलावा कॉलेज के होस्टल में सीसीटीवी फुटेज की भी छानबीन की जा चुकी है। मृतक अर्पित की मां का आरोप है कि प्रथम वर्ष की एक छात्रा उसे ब्लैकमेल कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करती थी। प्रशिक्षु छात्रा शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करती थी। इसी से तंग आकर युवक ने फंदा लगाया था। उधर, मामले को लेकर डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि आरोपी लड़की का पुलिस रिमांड पूरा होने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी लड़की ने प्रथम दृष्टिया में अपना अपराध कबूल किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Himachal News: हिमाचल प्रदेश में अब लोगों को ओटीपी से मिलेगा डिपो का राशन, आधार मशीनों की वैधता खत्म; जानें

विज्ञापन
विज्ञापन

नेरचौक सामूहिक दुष्कर्म मामला : पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
नेरचौक में हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पीड़िता ने 30 मई को बल्ह पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया था। आरोप है कि नेरचौक में किसी होटल के पास इनोवा गाड़ी में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। पुलिस के लिए घटना को सुलझाना चुनौती बन गया है। क्योंकि पीड़िता न तो उन लोगो को जानती है न ही उसे गाड़ी का नंबर पता है। पीड़िता ने गाड़ी को ही पहचाना है।

आरोप है कि 23 मई की सुबह इनोवा गाड़ी को नेरचौक में सामूहिक रूप से बलात्कार किया गया था। उधर, मामले को देखते हुए पुलिस सीसीटीवी की फुटेज को भी खंगाल रही है ताकि आरोपियों की गाड़ी का पता लगाया जा सके।डीएसपी हेडक्वार्टर मंडी दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामले में गाड़ी का भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed