फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi Cloudburst Rain at night hooter sounded people ran away from home with food

Mandi Cloudburst: रात को बारिश, बजा हूटर...खाना लेकर घर से भाग निकले लोग; मची अफरातफरी

Wed, 09 Jul 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, थुनाग (मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, थुनाग (मंडी)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 09 Jul 2025 05:00 AM IST
सार

सोमवार रात को थुनाग और आसपास क्षेत्र में तेज बारिश शुरू हुई, जिससे लोग सहम गए। रात को जब हूटर बजा तो अफरातफरी मच गई। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Mandi Cloudburst Rain at night hooter sounded people ran away from home with food
पंडोह से थुनाग तक चल रहा है तलाशी अभियान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्राकृतिक आपदा ने थुनाग क्षेत्र के लोगों के मन में डर बैठा दिया है। 30 जून को इतना ज्यादा नुकसान हुआ है कि मन विचलित हो उठता है। सोमवार रात को थुनाग और आसपास क्षेत्र में तेज बारिश शुरू हुई, जिससे लोग सहम गए। अधिवक्ता हुक्म सिंह ने बताया कि रात 10:34 बजे बारिश शुरू होते ही पहला हूटर बजा। 10 से 20 मिनट के अंतराल में दो और हूटर बजे। तेज बारिश और हूटर से इलाके में अफरातफरी मच गई। लोग डर के मारे सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।

विज्ञापन


थुनाग निवासी सुरेंद्र पाल और बलवीर सिंह ने बताया कि वह खाना बना रहे थे, तभी हूटर बजा। डर के मारे उन्होंने कुकर और चावल गाड़ी में डाले और ढाई किलोमीटर दूर अपने मित्र भीम सिंह के घर बखलवार पहुंचे। प्रशासन ने पहले ही सूचित किया था कि हूटर लगातार पांच मिनट तक बजने पर ही सुरक्षित स्थानों पर जाना है, लेकिन आपदा की दहशत ने लोगों को बुरी तरह से तोड़ दिया है। रात एक बजे बारिश थमने पर लोगों ने राहत की सांस ली। जंजैहली बाजार और उसके साथ सटे क्षेत्रों में भी रात को लोग हूटर की आवाज सुनकर सहम उठे। एक बार फिर लोगों के मन में 30 जून और एक जुलाई वाला मंजर याद आ गया। गनीमत रही कि कुछ देर बाद बारिश थम गई, तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed