फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Manali Winter Carnival events resume after 43 hours Mahanati today will conclude on 25th

Manali Winter Carnival: विंटर कार्निवल के कार्यक्रम 43 घंटे बाद फिर से शुरू, आज महानाटी; 25 को होगा समापन

Sat, 25 Jan 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)।
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 25 Jan 2025 05:00 AM IST
सार

बुधवार रात मनुरंगशाला में हुए झगड़े में युवक की हत्या के चलते कार्निवल कमेटी ने कार्यक्रम स्थगित किए थे। शुक्रवार को आपात बैठक बुलाकर सभी की राय के बाद कार्निवल को जारी रखने का फैसला लिया गया।

विज्ञापन
Manali Winter Carnival events resume after 43 hours Mahanati today will conclude on 25th
मनाली विंटर कार्निवल। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

लगभग 43 घंटे बाद राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवल के सांस्कृतिक कार्यक्रम फिर शुरू हो गए हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच मनु रंगशाला में हर दर्शक को चेकिंग के बाद ही भीतर भेजा जा रहा है। बुधवार रात मनुरंगशाला में हुए झगड़े में युवक की हत्या के चलते कार्निवल कमेटी ने कार्यक्रम स्थगित किए थे। शुक्रवार को आपात बैठक बुलाकर सभी की राय के बाद कार्निवल को जारी रखने का फैसला लिया गया।

विज्ञापन

बैठक में कार्निवल कमेटी के अलावा मनाली के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। विंटर कार्निवल का आयोजन इस साल तय शेड्यूल से एक दिन आगे खिसक गया है। कार्निवल 24 जनवरी को संपन्न होना था, लेकिन बीच में कार्यक्रम स्थगित करने के कारण अब 25 को इस उत्सव का समापन होगा। शनिवार को महानाटी के बाद कार्यक्रम होंगे। शनिवार रात को विंटर क्वीन और वायस ऑफ कार्निवल का ग्रेंड फिनाले भी आकर्षण का केंद्र होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

गौर रहे कि बुधवार रात युवक की हत्या के कारण विंटर कार्निवल के कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए थे। वीरवार को कोई भी कार्यक्रम नहीं हुआ। शुक्रवार को भी पांच बजे तक सन्नाटा पसरा रहा। शुक्रवार को विधायक भुवनेश्वर गौड़ की अध्यक्षता में कार्निवल को लेकर चर्चा की गई।

विज्ञापन

इस दौरान मनु रंगशाला में मृतक की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। सभी ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कार्निवल के कार्यक्रम जारी रखने का सुझाव दिया। सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा करने की भी मांग रखी। नशा करके आने वालों पर विशेष नजर रखी जाने की बात भी रखी गई। एसडीएम रमण कुमार शर्मा ने कहा कि शनिवार को राइट बैंक के महिला मंडलों की महानाटी होगी। वायस ऑफ कार्निवल और विंटर कवीन प्रतियोगिता का ग्रेंड फिनाले भी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed