फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Manali Saksham sets third national record at the age of five Himachal Pradesh News

Himachal: मनाली के सक्षम ने 5 साल की उम्र में बनाया तीसरा नेशनल रिकॉर्ड, ओएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज

Mon, 23 Dec 2024 02:10 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)।
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 23 Dec 2024 02:10 PM IST
सार

ओएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड मुंबई में मनाली के सक्षम का तीसरी बार नाम दर्ज हुआ है। सक्षम की असाधारण उपलब्धि ने सभी को चकित कर दिया है। उन्हें चमत्कार बालक का खिताब दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Manali Saksham sets third national record at the age of five Himachal Pradesh News
मनाली के सक्षम का ओएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड मुंबई में तीसरी बार नाम दर्ज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मनाली के सक्षम ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। ओएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड मुंबई में सक्षम का तीसरी बार नाम दर्ज हुआ है। महज पांच वर्ष की उम्र में सक्षम ने 195 देशों के झंडे, उनकी भाषा, मुद्रा और अधिकांश देशों की राजधानी और सभी देशों के नाम की स्पेलिंग सहित याद की है। इतना ही नहीं बच्चे को मानचित्र पर कौन सा देश कहां पर हैं, इस बात की भी पूरी जानकारी है। सक्षम की असाधारण उपलब्धि ने सभी को चकित कर दिया है। उन्हें चमत्कार बालक का खिताब दिया गया है। उनकी प्रतिभा और मेहनत ने उन्हें देश का गौरव बना दिया है। 

विज्ञापन


सक्षम अपने माता-पिता के साथ मनाली में रहता है। सक्षम के पिता सागर स्वास्थ्य शिक्षक हैं। माता स्नेहा ठाकुर होटलियर हैं। सक्षम यूकेजी कक्षा का छात्र है। उसके माता-पिता इस उपलब्धि के लिए काफी खुश हैं। इसके लिए उन्होंने परमात्मा का आभार व्यक्त किया। उनका कहना है कि सक्षम ने 5 महीने की उम्र से ही किताबें पकड़ना शुरू कर दी थीं। 15 महीने की उम्र में तो वो अल्फाबेट सीख चुका था। 3 साल की उम्र में सक्षम को 500 से ज्यादा इंग्लिश के शब्द सीख चुका था। सक्षम एस्ट्रोनॉट बनना चाहता है।

विज्ञापन

पहला रिकॉर्ड
अल्फाबेट 15 महीने की उम्र में सीखे
सक्षम ने पहले दो नेशनल रिकॉर्ड बनाए हैं। पहला रिकॉर्ड तब बना था, जब बच्चे ने महज 15 महीने की उम्र में अल्फाबेट सीख लिया था। इसके लिए उसे मिरेकल बॉय का टाइटल मिला था।

दूसरा रिकॉर्ड
250 कारों की पूरी जानकारी

दूसरा रिकॉर्ड कार संग्रह का था। तीन साल की उम्र तक सक्षम ने 250 से अधिक कारों के खिलौनों का संग्रह किया। कौन सी कार का मॉडल किस कंपनी का है, इस बात की भी उसे पूरी जानकारी थी। इतना ही नहीं इस बच्चे को पूरे देश के आरटीओ नंबर की भी जानकारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed