फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Lop Leader Jairam Thakur said- ban should be imposed on apples imported from Turkey

Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- तुर्किये से आयातित सेब पर लगे प्रतिबंध

Thu, 15 May 2025 07:46 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 15 May 2025 07:46 PM IST
सार

Jairam Thakur: तिरंगा यात्रा के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आतंकवाद फैलाने वाले देश पाकिस्तान की मदद करने वाले तुर्किये पर हिमाचल सरकार को कड़ी कार्रवाई करते हुए आयातित सेब पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Lop Leader Jairam Thakur said- ban should be imposed on apples imported from Turkey
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सिटीजन फॉर नेशनल सिक्योरिटी के बैनर तले भाजपा ने वीरवार को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के अवसर पर कोतवाली के चीलगाड़ी रोड से कचहरी चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर और कांगड़ा-चंबा के प्रभारी विपिन परमार विशेष तौर पर उपस्थित रहे। इस दौरान भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए यात्रा में भाग लेने वाले लोगों ने खूब नारेबाजी की।

विज्ञापन


तिरंगा यात्रा के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आतंकवाद फैलाने वाले देश पाकिस्तान की मदद करने वाले तुर्किये पर हिमाचल सरकार को कड़ी कार्रवाई करते हुए आयातित सेब पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। इससे जहां तुर्किये को करार जवाब मिलेगा, वहीं हिमाचल के बागवानों को भी इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। इसे केवल अस्थायी रूप से रोका गया है। इसलिए इस पर बेवजह और अनुचित सवाल न उठाएं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ युद्ध था और भारत ने इस लड़ाई में न केवल अपने सभी लक्ष्यों को प्राप्त किया, बल्कि यह भी सिद्ध किया कि अब भारत केवल प्रतिक्रिया नहीं देगा, बल्कि निर्णायक रूप से कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आपरेशन सिंदूर के सफल आयोजन के लिए भारत की तीनों सेनाओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। कहा कि यह तिरंगा यात्रा प्रदेश के सभी संसदीय क्षेत्रों में होगी। विधायक विपिन परमार ने शाहपुर के शहीद पवन कुमार जरियाल की शहादत को याद करते हुए कहा कि पूरा देश और भारतीय जनता पार्टी शहीद के परिवार के साथ है। इस मौके पर कांगड़ा के विधायक पवन काजल, नूरपूर के रणवीर निक्का, पूर्व मंत्री सरवीण चौधरी, अरुण कूका, अर्जुन ठाकुर, जिला अध्यक्ष सचिन शर्मा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विश्व चक्षु समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed