फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Leader of Opposition Jairam Thakur said Congress is trying to cheat Haryana like Himachal

Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- हिमाचल की तरह हरियाणा को भी ठगने की कोशिश में कांग्रेस

Tue, 17 Sep 2024 03:57 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 17 Sep 2024 03:57 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के छोटे बड़े सभी नेताओं ने हिमाचल के लोगों से झूठ बोलकर सत्ता हासिल की उसी तरीके के हथकंडे अब देश के बाकी राज्यों में फिर से अपनाने की कोशिश हो रही है। 

विज्ञापन
Leader of Opposition Jairam Thakur said Congress is trying to cheat Haryana like Himachal
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार के साथ कांग्रेस पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब हरियाणा और जम्मू कश्मीर के आम विधानसभा चुनाव में लोगों को ठगने के लिए झूठी गारंटियों का सहारा ले रही है। जिस तरह से कांग्रेस के छोटे बड़े सभी नेताओं ने हिमाचल के लोगों से झूठ बोलकर सत्ता हासिल की उसी तरीके के हथकंडे अब देश के बाकी राज्यों में फिर से अपनाने की कोशिश हो रही है। अब कांग्रेस का झूठ बेनकाब हो चुका है कांग्रेस की गारंटी पर अब कोई भी यकीन नहीं करने वाला है। पूरे देश ने देख लिया है की कांग्रेस किस तरह बिना किसी रोडमैप के झूठी घोषणाएं करके लोगों का वोट लेती हैं। हिमाचल प्रदेश में हाल के दिनों में जो कुछ हुआ वह समूचे देशवासियों के लिए भी एक सबक है कि कांग्रेस की झूठी गारंटियों पर यकीन न करें। क्योंकि कांग्रेस न सिर्फ चुनाव में की गई है अपनी गारंटियों वही मुंह मोड़ लेती है बल्कि पूर्व सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं को भी छीन लेती है। 
विज्ञापन


जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार द्वारा प्रदेश के लोगों से छीनी गई सुविधाओं की फेहरिस्त बहुत लंबी है। सुक्खू सरकार ने लगभग 2 साल के कार्यकाल में सिर्फ और सिर्फ प्रदेश के लोगों को महंगाई के झटके दिए। मिल रही सुविधाओं को या तो बंद कर दिया या फिर उनका बजट रोक दिया। 1500 से ज्यादा चले हुए संस्थान बंद करना और दस हज़ार से ज्यादा लोगों को नौकरी से निकालना सुक्खू सरकार की पहली उपलब्धि के रूप में जानी जाती है। सुक्खू सरकार ने पांच सौ से ज्यादा स्कूल बंद किए। इसके बाद पूर्व सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाएं छीन ली गयी। जिसमें लोगों का निःशुल्क इलाज, जांच, बिजली, पानी जैसी सुविधाएं हैं। सरकार द्वारा आपदा ग्रस्त हिमाचल प्रदेश में 100 रुपए से ज्यादा सीमेंट के दाम बढ़ा दिए गए। सहारा जैसी पेंशन योजना का बजट रोक दिया गया। कर्मचारियों को डीए देना तो दूर की बात इलाज में खर्च का होने वाला पैसा भी नहीं मिल रहा है। वेतन को लेकर सरकार द्वारा जो किया गया उसे पूरे देश ने देखा।
विज्ञापन


जयराम ठाकुर ने कहा कि सबसे दुखद ये है कि 5 लाख सरकारी नौकरियों के नाम पर सत्ता में आई कांग्रेस ने एक भी नई नौकरी नहीं निकाली और जो पुरानी भर्ती प्रक्रिया चल रही थी उन्हें भी किसी न किसी तरह से रोकने का प्रयास किया। युवा आज सड़कों पर हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि पूरा देश सिर्फ और सिर्फ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर ही भरोसा करता है क्योंकि वह जो गारंटी देते हैं उसे कैसे पूरा करना है। उसके बारे में पूरी तैयारी करते हैं। आर्थिक-सामाजिक-राजनीतिक और कानूनी रूप से आने वाली हर चुनौती से निपटने की तैयारी करते हैं। इसके बाद ही कोई गारंटी देते हैं। मात्र 100 दिन के कार्यकाल में मोदी 3.0 सरकार  ने जिस तरह से काम किया है वह अविश्वसनीय और अकल्पनीय है। मात्र 100 दिन में नरेंद्र मोदी की सरकार ने देश के विकास में अहम योगदान देने वाली 15 लाख करोड़ रुपए की परियोजनाएं शुरू की है। ये तो सिर्फ एक शुरुआत है अभी भारत को ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को हासिल करना है, जिसके लिए नरेंद्र मोदी सरकार दिन रात काम कर रही है। इसीलिए देश भाजपा और नरेन्द्र मोदी के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेशवासियों ने दिखाया जमकर उत्साह
जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा द्वारा मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा में प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने जमकर उत्साह दिखाया। जगह-जगह स्वच्छता अभियान के साथ रक्त दान शिविर लगाकर रक्तदान किया जिससे ज़रूरत पड़ने पर लोगों की जान बचाई जा सके। समस्त आयोजनों को सफल बनाने के लिए उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आभार भी व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed