फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Lali will tickle you with her comedy

अपने कॉमेडी शो में आपको गुदगुदाएगी लल्ली

Sat, 23 Nov 2013 12:29 PM IST
अमर उजाला, शिमला
अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 23 Nov 2013 12:29 PM IST
विज्ञापन
Lali will tickle you with her comedy
कॉमेडी शो में लल्ली के किरदार से ख्याति प्राप्त कॉमेडियन भारती भी शीघ्र कपिल शर्मा की तरह अपना कॉमेडी शो करेंगी।
विज्ञापन


मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा, सुदेश लहरी, राजीव ठाकुर को प्रेरणा मानने वाली भारती मानती हैं कि अभी जिंदगी में बहुत कुछ करना है।

नालागढ़ में पंजाबी फिल्म मुंडेया तों बचके रहीं की शूटिंग के लिए पहुंची कॉमेडियन भारती ने ‘अमर उजाला’ के साथ दिल की बात रखी।

उन्होंने कहा कि आज कपिल शर्मा ने अपनी प्रतिभा के दम पर अपना कॉमेडी शो बनाया है। वैसा ही शो वे भी करने वाली हैं।

भारती ने बताया कि उनका कोई ड्रीम ब्वाय नहीं है। अभी शादी का भी इरादा नहीं।

कॉमेडियन हमेशा एवरग्रीन रहता है। फिल्मों के जरिये आजकल कॉमेडियन को आगे बढ़ने का मौका मिला है। आज कॉमेडियन डाक्टरों का काम कर रहे हैं।

हंसने से बढ़कर कोई दवा नहीं है। कॉमेडियन इसमें भरपूर योगदान दे रहे हैं।


 भारती हिमाचल में दूसरी बार और नालागढ़ में पहली बार आई हैं। कॉमेडी में लल्ली के किरदार से ख्याति पा चुकी भारती स्टार वन पर आने वाले लाफ्टर चैलेंज सीजन-4 की विनर हैं और सोनी टीवी पर चल रहे कॉमेडी सर्कस के कई सीजन कर चुकी हैं।

पंजाबी फिल्म जट जूलियट-2 में प्रतिभा का लोहा मनवाने के बाद वे दूसरी फिल्म कर रही हैं।

बकौल, भारती पंजाबी फिल्मों में अपनी बोली में संवाद करना अच्छा लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed