{"_id":"62b9ebf2116ffc3c476a8a3f","slug":"zilla-parishad-cadre-employees-officers-on-strike-kullu-news-sml413463689","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला परिषद कैडर कर्मचारी-अधिकारी हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला परिषद कैडर कर्मचारी-अधिकारी हड़ताल पर
विज्ञापन
कुल्लू में मागों को लेकर कलम छोड़ो हड़ताल के दौरान धरने पर बैठे जिला परिषद कैडर अधिकारी-कर्मचारी
- फोटो : Kullu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जिला परिषद कैडर कर्मचारी-अधिकारी महासंघ ने कलम छोड़ो हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों और अधिकारियों के हड़ताल पर जाने से पंचायतों में कामकाज लटक गया है। इसके कारण जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विकास खंड कुल्लू के कार्यालय के बाहर कुल्लू और भुंतर महासंघ ने प्रदर्शन किया। जिला परिषद कैडर कर्मचारी-अधिकारी महासंघ कुल्लू के जिलाध्यक्ष यशपाल शर्मा ने कहा कि जिला परिषद कैडर के कर्मचारी और अधिकारी वर्ष 1999 से ग्राम पंचायत और विकास खंड में काम कर रहे हैं। सरकार द्वारा आज तक विभाग में भी नहीं लिया गया है।
विभाग में न होने के कारण उन्हें कई प्रकार की दिक्कतें आ रही हैं। हर माह समय पर वेतन भी नहीं मिलता है। प्रदेश सरकार सभी कर्मचारियों को छठे वेतन आयोग का लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कैडर के कर्मचारियों और अधिकारियों को अपने हक के लिए हमेशा लड़ना पड़ता है।
विज्ञापन
जिला परिषद कैडर में चतुर्थ श्रेणी से लेकर उच्च श्रेणी के सभी कर्मचारी और अधिकारी शामिल है। जब तक सरकार मांग नहीं मानती, तब तक कलम छोड़ो हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान विकास खंड कुल्लू और भुंतर के अध्यक्ष परमेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।