फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Youth dies in collision between canter and bike in Bandrol

Kullu News: बंदरोल में कैंटर और बाइक की टक्कर में युवक की मौत

Thu, 24 Oct 2024 10:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in collision between canter and bike in Bandrol
खराहल (कुल्लू)। कुल्लू-मनाली हाईवे-तीन में बंदरोल के पास एक बाइक और कैंटर के बीच हुई टक्कर में युवक की मौत हो गई है। घटना बुधवार रात करीब 8:30 बजे के आसपास की है। वीरवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना कुल्लू के अंतर्गत बंदरोल के पास एक बाइक और कैंटर की टक्कर हो गई। इसमें युवक हेमराज (28) पुत्र देशराज निवासी बंदरोल तहसील एवं जिला कुल्लू की मौके पर ही मौत हो गई। कैंटर चालक की पहचान विकास सिंह राणा पुत्र नाथ राम राणा, निवासी बंडबिहार, पालमपुर, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कैंटर मनाली की ओर से आ रहा था जबकि बाइक सवार हेमराज मनाली की ओर.जा रहा था। इस दौरान सीधे टक्कर हो गई। पुलिस ने बीएनएस की धारा 281,106 (1) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी कुल्लू डाॅ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। शव को क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed