फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Youth caught with half a kilo of charas

आधा किलो चरस के साथ पकड़ा युवक

Tue, 17 Aug 2021 11:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Youth caught with half a kilo of charas
कुल्लू। पुलिस ने जिला मुुख्यालय के साथ लगते सेउबाग के पास शिमला जिले के एक युवक को आधा किलो चरस के साथ पकड़ा है। पुलिस की टीम यहां गश्त कर रही थी। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर को पुलिस की एक टीम सेउबाग की तरफ गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस ने सामने से एक कार को आते हुए देखा। पुलिस ने कार चालक को रुकने का इशारा किया। इसके बाद कार में सवार युवक पुलिस को देखकर कुछ घबरा गया। पुलिस को युवक पर संदेह हुआ। शक के आधार पर जब कार की तलाशी ली गई तो उसके पास 535 ग्राम चरस बरामद हुई। उधर, एसपी गुरदेव शर्मा ने कहा कि आरोपी की पहचान महावीर गुप्ता (31), निवासी आर केडिया हाउस, बालूगंज, जिला शिमला के रूप में हुई है। आरोपी से कड़ी पूछताछ चल रही है कि उसने चरस कहां से खरीदी थी और इसे कहां पर बेचा जाना था। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed