फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   workers stoped project work

वेतन न मिलने पर रोका प्रोजेक्ट का काम

Wed, 30 Dec 2015 05:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Wed, 30 Dec 2015 05:56 PM IST
विज्ञापन
workers stoped project work

सैंज में एचपीपीसीएल के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में बुधवार को मजदूरों ने वेतन न मिलने पर हड़ताल की। वेतन न मिलने पर गुस्साए मजदूरों ने परियोजना का कार्य तीन घंटे तक बंद रखा। एचपीपीसीएल वर्कर यूनियन के बैनर तले सैकड़ों मजदूरों ने हड़ताल में हिस्सा लिया। हड़ताल सुबह 10 बजे शुरू हुई, जो करीब एक बजे तक चली। इसके बाद कंपनी के एक अधिकारी के साथ मजदूर नेताओं की लंबी बातचीत हुई। इसके बाद मजदूरों ने हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया।

विज्ञापन


गौरतलब है कि 29 नवंबर के बाद मजदूरों को वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। इससे सैकड़ों मजदूरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में कई बार परियोजना के अधिकारियों को सूचित भी किया गया, लेकिन उन्होंने एक न सुनी। इसके बाद मजदूरों ने हड़ताल पर जाने का फैसला लिया।
विज्ञापन


एचपीपीसीएल वर्कर यूनियन के अध्यक्ष महेंद्र नेगी ने कहा कि परियोजना के अधिकारियों ने वीरवार को पांच सौ मजदूरों के वेतन का भुगतान करने का आश्वासन दिया है। अगर परियोजना के अधिकारी वीरवार को वेतन नहीं देते हैं तो उसके बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर परियोजना का कार्य बंद करवा दिया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी परियोजना की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed