{"_id":"65b936d1218de5710e0bb944","slug":"wood-being-brought-in-jeep-seized-in-kullu-kullu-news-c-89-1-klu1001-115860-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: जीप में लाई जा रही लकड़ी जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: जीप में लाई जा रही लकड़ी जब्त
Tue, 30 Jan 2024 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Tue, 30 Jan 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
टिप्परी सड़क में जीप में बरामद की गई अवैध लकड़ी के साथ वन विभाग की टीम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जंगलों को नुकसान पहुंचाने वाले वन काटुओं पर वन विभाग की टीम ने कड़ी कार्रवाई की है। दियार की तरफ से एक जीप में अवैध रूप से लाई जा रही लकड़ी को वन विभाग ने जब्त किया है।
विभाग की टीम ने ओसन के जंगल में नाका लगाया था। आरोपी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में कामयाब हो गए लेकिन वन विभाग की टीम ने छरोड़नाला-टिप्परी सड़क में जीप को पकड़ लिया। जीप से कुल 9 स्लीपर बरामद हुए, जबकि पांच स्लीपर को आरोपियों ने बीच-बीच में फेंक दिया था।
वन विभाग ने वाहन को भी कब्जे में ले लिया है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। मंगलवार देर शाम जीप में बैठे वन काटुओं ने जब वन विभाग की टीम को देखा तो मौके से गाड़ी को भगा लिया।
विज्ञापन
शातिर गाड़ी को भुंतर-मणिकर्ण सड़क की तरफ लेकर गए। इसके बाद छरोड़नाला से शातिर जीप को निर्माणाधीन टिप्परी सड़क की ओर ले गए। यहां से आगे उन्हें भागने का मौका ही नहीं मिला। आरओ हुरला अमीर चंद ठाकुर ने कहा कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जाएगा। अवैध कटान को अंजाम देने वालों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद