फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Women voters took the lead, reaching the polling booth first to cast their votes.

Kullu News: महिला मतदाताओं ने संभाला मोर्चा, सबसे पहले केंद्र पहुंच किया मतदान

Thu, 28 May 2026 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Women voters took the lead, reaching the polling booth first to cast their votes.
लाहौल के ग्राम पंचायत यूरनाथ में अपना वोट डालने के पश्चात स्थानीय महिला वोटर।-संवाद
कुल्लू। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में महिलाओं ने मतदान में बढ़चढ़ कर भाग लिया। महिलाओं ने सुबह ही मतदान केंद्र पहुंचकर पहले मतदान करने के लिए मोर्चा संभाला। लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग कर जागरूक महिला होने का फर्ज निभाया। जिले में सुबह सात बजे से शुरू हुए मतदान में पहले दो घंटों में पुरुषों के मुकाबले ज्यादा महिलाओं ने मतदान किया।
विज्ञापन

9 बजे तक हुए मतदान में जहां जिले में 22,394 लोगों ने मतदान किया, उनमें पुरुषों की संख्या 10091 थी। महिलाओं की संख्या 12,303 रही। दोपहर 1 बजे तक भी महिलाओं ने पुरुषों के मुकाबले अधिक मतदान किया।
विज्ञापन

मतदान के आंकड़ों पर नजर डालें तो 1,03,797 मतदाताओं में से 68,360 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 31,918 रही जबकि महिलाओं की संख्या 36,441 तक जा पहुंची। इससे साफ जाहिर होता है कि महिलाओं ने लोकतंत्र का फर्ज निभाने के लिए सबसे पहले मैदान में मोर्चा संभाला और अपना फर्ज निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
गाय दूहने के बाद मतदान करने निकली महिलाएं
वीरवार सुबह महिलाओं ने गाय से दूध निकालने के बाद मतदान केंद्र का रुख किया। मतदान केंद्र में लाइन में खड़ा होकर महिलाओं ने अपनी बारी का इंतजार किया और उसके बाद घर लौटकर दैनिक कार्य शुरू किए। डुगीलग क्षेत्र की गुलाबी देवी, किरना देवी, तारामणी, मालती देवी का कहना है कि उनके पास घर में काफी ज्यादा काम था लेकिन मतदान करने के लिए पांच साल बाद एक दिन आता है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करना जरूरी है इसलिए सबसे पहले मतदान करने का फर्ज निभाया।

कहीं बच्चों को पीठ में उठाकर पहुंची मतदान केंद्र
कई मतदान केंद्रों में महिलाएं छोटे-छोटे बच्चों को लेकर भी मतदान केंद्र तक पहुंंचीं। खासकर बजौरा, शाडाबाई क्षेत्र में पीठ और गोद में बच्चे उठाकर महिलाएं मतदान केंद्रों में पहुंची। इन्होंने मां का फर्ज निभाने के साथ लोकतंत्र में भी अपनी भूमिका अदा की।
0000

लाहौल के ग्राम पंचायत यूरनाथ में अपना वोट डालने के पश्चात स्थानीय महिला वोटर।-संवाद

लाहौल के ग्राम पंचायत यूरनाथ में अपना वोट डालने के पश्चात स्थानीय महिला वोटर।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed