फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Women should empower themselves: Usha

स्वयं को सशक्त बनाएं महिलाएं : उषा

Fri, 08 Mar 2024 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Women should empower themselves: Usha
न्यूली (कुल्लू)। ग्राम पंचायत देहुरीधार में शुक्रवार को महिला ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता वार्ड सदस्य निर्मला देवी ने की जबकि पंचायती राज विभाग की सिलाई अध्यापिका उषा शर्मा ग्राम सभा में विशेष तौर पर उपस्थित रहीं। इसमें महिलाओं की समस्याओं, विशेष मुद्दों और अधिकारों पर चर्चा की। महिलाओं ने आपसी सहयोग से अधिकतर समस्याओं को सुलझाया।
विज्ञापन

सिलाई अध्यापिका उषा शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं को स्वयं को सशक्त बनाना होगा। अगर महिला सशक्त होगी तो उसका परिवार भी सशक्त होगा। महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। जुलाई में आई प्राकृतिक आपदा में उनका स्वयं का घर बाढ़ में बहा है। बावजूद उन्होंने अपना हौसला नहीं खोया है और परिवार को मुसीबत से उबारने में हरसंभव प्रयास किया। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं को महिला एवं बाल विकास विभाग तथा सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed