शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू फटाफट
मतदान करने के बाद उंगली की स्याही दिखाती महिलाएं। संवाद
- फोटो : 1
Link Copied
कुल्लू। जिले में पंचायत चुनाव के लिए महिलाएं चूल्हा-चौका छोड़कर मतदान केंद्र पहुंचीं और लोकतांत्रिक प्रणाली में अपनी भागीदारी तय की। मतदान के बाद चूल्हा-चौका और खेत-खलिहान की जिम्मेदारी संभाली। ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को अधिकतर मतदान केंद्रों में सबसे पहले महिलाओं की लाइनें लगीं। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ। ऐसे में महिलाओं ने अपना दैनिक कार्य शुरू करने से पहले मतदान केंद्रों का रुख किया।
विज्ञापन
महिला मतदाता लुदरी देवी, मोतू देवी, रेखा देवी, सुनीता देवी का कहना है कि मतदान करने का समय सुबह सात बजे शुरू होने के कारण उन्हें जल्द मतदान करने का मौका मिला और अपना दैनिक कार्य शुरू होने से पहले उन्होंने मतदान किया। उससे निपटते ही घर और खेत खलिहान का काम शुरू किया। महिलाओं का कहना है कि सुबह घर का काम होता है लेकिन लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करना भी जरूरी है। इसके चलते उन्होंने सबसे पहले मंगलवार को मतदान करने का फैसला लिया। दोपहर और उसके बाद भी महिलाओं ने मतदान किया लेकिन अधिकतर कामकाजी महिलाओं ने सुबह ही मतदान कर अपना फर्ज निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।