फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   without work labour anger

बाहरी मजदूरों को काम देने का विरोध

Sat, 02 Jan 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, केलांग/कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, केलांग/कुल्लू Updated Sat, 02 Jan 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
without work labour anger

लोनिवि के चिनाब उपमंडल में मस्टररोल पर पूर्व में तैनात कुछ स्थानीय मजदूरों ने विभाग पर आरोप लगाए हैं। आरोप लगाया है कि मस्टररोल पर तैनात नेपाली मजदूरों से विभाग के कुछ अधिकारी सरकारी काम लेने के बजाय अपने निजी आवासों में प्राइवेट काम करवा रहे हैं। मजदूरों का आरोप है कि पीडब्ल्यूडी ने स्थानीय मजदूरों को रोजगार देने के बजाय नेपाली मजदूरों को मस्टररोल पर रखा है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है लोक निर्माण विभाग हर साल सर्दियों में हेलीपैडों से बर्फ हटाने के लिए मजदूरों को छह माह के लिए रोजगार प्रदान करता है। लेकिन, इस बार करीब दस स्थानीय मजदूरों को आवेदन के बावजूद रोजगार नहीं दिया गया। मजदूर धर्मपाल, प्रेमदास, अर्जुन और उनके अन्य साथियों ने आरोप लगाया कि लोनिवि के कुछ अधिकारी नेपाली मजदूरों से इसकी आड़ में अपने निजी आवास पर काम करवाते हैं। जबकि, स्थानीय मजदूर इसका पहले से ही विरोध करते आ रहे हैं। मजदूरों के हकों को लेकर आवाज उठा रही गैर सरकारी संस्था ग्रामीण युवा संगठन के संयोजक एडवोकेट सुदर्शन ठाकुर ने कहा कि विभाग अपना निजी स्वार्थ साधने के लिए स्थानीय मजदूरों का हक छीन रहा है। ठाकुर ने कहा कि कुछ सरकारी अधिकारियों के निजी आवास में काम करते हुए ऐसे मजदूरों का उनका पास वीडियो क्लिप मौजूद है, जिसे विजिलेंस के साथ राज्य सरकार को जल्द सौंपा जाएगा।
विज्ञापन


मामले को लेकर स्थानीय मजदूरों ने एसडीएम उदयपुर डॉ. अमित गुलेरिया को लिखित शिकायत पत्र भी सौंपा है। इधर, एसडीएम ने बताया कि उन्हें इस संदर्भ में दस स्थानीय मजदूरों का हस्ताक्षरित शिकायत पत्र मिला है। उन्होंने लोनिवि के एसडीओ को नेपालियों की जगह स्थानीय मजदूरों को रोजगार देने का आदेश जारी किया है। जबकि, कुछ लोगों को प्रशासन राष्ट्रीय महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के तहत मस्टररोल जारी करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed