{"_id":"b73a7107ceceb32595c12febbd62c985","slug":"winter-carvinal-started-in-manali-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने निकाली झांकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने निकाली झांकियां
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Sat, 02 Jan 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विंटर कार्निवाल के शानदार आगाज के बाद मनाली के मॉल पर पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने खूबसूरत झांकियां निकालीं। एक से बढ़ कर एक झांकियों ने सैलानियों को भी मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर युवक मंडल और स्वयं सहायता समूहों ने भी विभिन्न झांकियां निकालीं। शनिवार को जगतसुख महिला मंडल ने पारंपरिक होली त्योहार पर झांकी निकाली। इसके अलावा आस्था महिला मंडल लोअर चजोगा के दल ने लाहौल की परंपरा पर आधारित झांकी का शानदार प्रदर्शन किया। इसमें लाहौल के रहन-सहन और व्यंजनों के बारे में बताया गया। भाड़का महिला ने माघ संक्रांत के मौके पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का झांकी के माध्यम से खूबसूरत मंचन किया। महिला मंडल लोअर चजोगा की महिलाओं ने पारंपरिक रूप से गेहूं की मंडाई के बारे में बताया। बाल विकास विभाग की ओर से बेटी बचाओ पर आधारित झांकी निकाली गई। इसके माध्यम से बेटी बचाओ और मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के बारे में विस्तार से बताया गया। महिला एवं बाल विकास परियोजना कटराईं पतलीकूहल की ओर से बेटी पढ़ाओ और बेटी बचाओ पर खूबसूरत झांकी निकाली गई। शनिवार को मनाली में कुल 68 महिला मंडलों, युवक मंडल और स्वयं सहायता समूह के दलों ने झांकियां निकालीं। एसडीएम मनाली ज्योति राणा ने बताया कि पहले दिन महिला मंडलों, युवक मंडलों और स्वयं सहायता समूहों ने शानदार झांकियों के प्रदर्शन से सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन