फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Will raise the issue of the project in Parliament : Pratibha

संसद में उठाएंगे परियोजना का मामला : प्रतिभा

Tue, 28 Jun 2022 10:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Will raise the issue of the project in Parliament : Pratibha
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

केलांग (लाहौल-स्पीति)। अगर जनता तांदी संगम और चंद्रभागर नदी पर प्रस्तावित परियोजना के खिलाफ है तो इस मामले को संसद में उठाया जाएगा। तांदी में सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद यह आश्वासन दिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने तांदी संगम प्रस्तावित बिजली परियोजना के विरोध में उन्हें ज्ञापन सौंपा।
केलांग में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र ने जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए कभी कोई कमी नहीं छोड़ी। कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए वह हर साल जनजातीय क्षेत्रों का दौरा कर लोगों की समस्याओं को सुनते थे, लेकिन मौजूदा मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल में महज एक बार ही लाहौल-स्पीति का दौरा किया है। इससे स्पष्ट है भाजपा की जनजातीय क्षेत्रों के प्रति क्या सोच है। इस मौके पर पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार पूर्व कांग्रेस सरकार के समय किए गए विकास कार्यों का श्रेय ले रही है। लाहौल-स्पीति कांग्रेस प्रभारी भुवनेश्वर गौड़, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञलसन ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस सचिव प्यारेलाल और जिप अध्यक्ष अनुराधा राणा ने जनता को संबोधित किया।
विज्ञापन

सांसद और प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनने के बाद लाहौल पहुंची प्रतिभा सिंह का लोगों ने जगह-जगह तोरणद्वार लगा कर स्वागत किया। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक रवि ठाकुर की अगुवाई में प्रतिभा सिंह का अटल टनल का नॉर्थ पोर्टल में स्वागत किया। इसके बाद सिस्सू, गोंधला, दालंग, तांदीपुल, केलांग, ठोलंग, शांशा, जहालमा, मूरिंग, थिरोट और उदयपुर मेें स्वागत हुआ। इस दौरान जिप उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, कांग्रेस सेवादल जिला प्रभारी किशन नेगी, जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सहगल, कुंगा बौद्ध, वरिष्ठ नेता नोरबू बौद्ध, दीपक ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed