{"_id":"64ecdd9e92ce23047000e317","slug":"will-not-vacate-his-house-if-compensation-is-not-received-kullu-news-c-89-1-ssml1015-5784-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मुआवजा नहीं मिला तो खाली नहीं करेंगे अपने घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मुआवजा नहीं मिला तो खाली नहीं करेंगे अपने घर
Mon, 28 Aug 2023 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 28 Aug 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। बजौरा से मनाली तक फोरलेन का निर्माण किया जा रहा है। जिले के प्रवेश द्वार भुंतर के साथ लगते हाथीथान में फोरलेन के साथ लगते घरों और जमीन का भी अधिग्रहण किया जाना है। प्रभावितों को अभी तक मुआवजा नहीं दिया गया है।
बावजूद एनएचएआई की ओर से प्रभावितों को घर और जमीन खाली करने के नोटिस दिए जा रहे हैं। प्रभावित परिवार मांगों को लेकर उपायुक्त कार्यालय पहुंचे।
प्रभावितों ने उपायुक्त आशुतोष गर्ग को ज्ञापन सौंपा है। इसमें उपायुक्त से उचित कार्रवाई कर मुआवजा दिलाने की मांग की है। प्रभावित कर्ण देव बौद्ध, संजय कुमार, नीलचंद ने कहा कि एनएचएआई ने भूमि अधिग्रहण का नोटिस उन्हें साल 2022 में दिया था, लेकिन एक साल पूरा होने के बाद न उन्हें मुआवजा मिला और न ही उनके विस्थापन की कोई योजना बनाई गई है।
अब एनएचएआई प्रबंधन जमीन और घर को खाली करने के लिए नोटिस दे रहा है। कहा कि जब तक प्रभावितों को मुआवजा नहीं मिलता, तब तक प्रभावित अपनी भूमि नहीं छोड़ेेंगेे। अगर समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो प्रभावित आमरण अनशन करेंगे। इसकी जिम्मेदारी एनएचएआई प्रबंधन की होगी। संवाद