फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Will make 7045 illiterate literate in Kullu

कुल्लू में 7045 निरक्षरों को बनाएंगे साक्षर

Mon, 19 Jul 2021 10:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
Will make 7045 illiterate literate in Kullu
भुंतर (कुल्लू)। पढ़ना-लिखना अभियान के अंतर्गत कुल्लू खंड एक के सभी पंचायत प्रतिनिधियों के लिए सोमवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला परियोजना अधिकारी एवं प्रधानाचार्य डाइट डॉ. चांद गौतम ने की।
विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधियों को पढ़ना-लिखना अभियान की जानकारी देने के साथ-साथ साक्षरता की अवधारणा और आवश्यकता के बारे में बताया। कुल्लू खंड के 50 से अधिक प्रधानों, सचिवों और अन्य प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम को सुचारु रूप से चलाने का संकल्प लिया। कुल्लू खंड एक में चिह्नित 7045 निरक्षरों को साक्षर बनाने में पंचायतों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। इस कार्य को करने के लिए शिक्षकों के साथ 700 स्वयंसेवियों को भी अभियान के तहत प्रशिक्षण दिया गया है। कई पंचायतों में पढ़ना-लिखना केंद्र शुरू हो गए हैं। निरक्षरों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह केंद्र संचालित कर कोविड नियमों का पालन कर पढ़ाई भी शुरू कर दी है। डॉ .चांद ने कुल्लू जिला को पूर्ण साक्षर बनाने का आह्वान किया। इस अभियान में सभी से सहयोग की अपील की। पढ़ना-लिखना अभियान के जिला नोडल अधिकारी श्याम लाल हांडा ने भी जानकारी दी। प्रवक्ता डॉ. चमन प्रकाश, शमशेर, अजीत और डीणे राम आनंद ने विभिन्न घटनाओं के माध्यम से साक्षरता की आवश्यकता के बारे में बताया। कार्यक्रम की समन्वयक प्रवक्ता पुष्पा वैद्य ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। कार्यशाला में डाइट प्रवक्ता जीत राणा, सुरेंद्र कुमार, सुनीता आनंद, सविता, संतोष, राजपाल गुलेरिया, अजय कंबोज, कविता तथा सोनम डोलमा, निशा शर्मा, प्रोमिला तथा अमृत लाल ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed