फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Wild animals coming to residential areas to quench thirst

प्यास बुझाने को रिहाइशी इलकों में आ रहे वन्य जीव

Sun, 28 Nov 2021 10:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Wild animals coming to residential areas to quench thirst
दिनेश जस्पा
विज्ञापन

उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। साइबेरिया के नाम से विख्यात जनजातीय क्षेत्र लाहौल घाटी में कई दुर्लभ प्रजाति के वन्य जीव कड़ाके की ठंड में रिहायशी इलाकों में आने लगे हैं। सर्दी शुरू होते ही साढ़े आठ हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर पाए जाने वाले वन्य जीव कई रिहायशी इलाकों के आसपास देखे जा सकते हैं। इन दिनों लाहौल के पहाड़, झरने व नाले जमना शुरू हो गए हैं।

अब वन्य जीव प्यास बुझाने के लिए घाटी के कई क्षेत्रों में रिहायशी इलाकों के आसपास नदी व नालों में देखे जा रहे हैं। ऐसे में लाहौल वन विभाग ने इन वन्यजीवों की सुरक्षा को कमर कस ली है। घाटी में महिलाओं की सख्ती के कारण वन विभाग व पुलिस के पास शिकार का पिछले कई सालों से कोई भी मामला नहीं है। लाहौल वन मंडल के अंतर्गत वन रेंज तिंदी, उदयपुर, पट्टन वन परिक्षेत्र जाहलमा और केलांग ने वन्य जीवों की सुरक्षा और वनों में आगजनी जैसे घटनाओं को लेकर पेट्रोलिंग तेज कर दी है। भले ही यहां वन क्षेत्र कम हो, लेकिन क्षेत्रफल के लिहाज से यह जिला प्रदेश में सबसे बड़ा है। कम वन क्षेत्र के बाद भी यहां के वनों में हिमालयन थार, हिमालयन सीरो, हिमालयन घोरल, कस्तूरी मृग, बर्फानी तेंदुआ, आईबैक्स, भूरा एवं काला भालू सहित कई प्रजाति के वन्य जीव पाए जाते हैं। लाहौल वन मंडलाधिकारी दिनेश शर्मा ने बताया कि वन्य जीवों की सुरक्षा एवं वनों में आगजनी जैसे घटनाओं पर नजर रखने के लिए वन विभाग के कर्मचारी नियमित गश्त पर तैनात कर दिए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह प्यास बुझाने के लिए निचले क्षेत्रों की ओर आने वाले वन्य जीवों को किसी तरह का नुकसान न पहुंचाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed