फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   White silver will enhance the red color of apple

Kullu News: सेब की लाल रंगत निखारेगी सफेद चांदी

Thu, 20 Feb 2025 10:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 20 Feb 2025 10:06 PM IST
विज्ञापन
White silver will enhance the red color of apple
बर्फ से लकदक हुए निरमंड से लेकर मनाली के ऊपरी इलाके, 60 पंचायतों में छाई सफेदी
विज्ञापन

बागवानों को चिलिंग ऑवर्स पूरे होने की उम्मीद, बोले- सेब उत्पादन भी बढ़ाएगा हिमपात
रोशन ठाकुर
कुल्लू। जिला कुल्लू में सेब उत्पादन से करीब 1,000 करोड़ का कारोबार होता है। सेब के लिए बर्फबारी को सबसे ज्यादा फायदेमंद और संजीवनी माना जाता है। वीरवार को कुल्लू में हुई बर्फबारी-बारिश से किसानों-बागवानों के खेत-बगीचे तर हो गए हैं। बर्फ की चांदी से सेब में लाल रंगत आएगी।
जिले के अधिकतर इलाकों में वीरवार को बारिश का दौर जारी रहा। इससे करीब 60 पंचायतों में बर्फबारी होने से किसानों-बागवानों के चेहरे पर रौनक लौट आई है। ऊंचाई वाली इन पंचायतों में 5 से 12 सेंटीमीटर तक बर्फ गिरी है। इससे कृषि और बागवानी में जान आ गई है। खासकर बर्फ पड़ने से सेब उत्पादकों के चेहरे खिल गए हैं। अब सेब के बगीचे में 1200 से 1600 घंटों के चिलिंग ऑवर्स पूरा होने की भी बागवानों में उम्मीद बंधी है।
विज्ञापन

इस बार सर्दी में पर्याप्त बर्फबारी न होने से किसानों-बागवानों में काफी मायूसी है। फरवरी का महीना भी खत्म होने वाला है। वीरवार सुबह से हो रही बर्फबारी से निरमंड, आनी, बंजार, कुल्लू, पार्वती घाटी, सैंज, तीर्थन और ऊझी घाटी की 60 पंचायतें बर्फ से लकदक हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागवानी के लिए प्रसिद्ध कुल्लू घाटी में पिछले करीब एक दशक से सेब का उत्पादन बढ़ाने के बजाय लगातार गिरता जा रहा है। जिले के करीब 90 हजार परिवार बागवानी से जुड़े हैं। इन्हें हर साल भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। भले ही एक तरफ जिले में बागवानी का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन दूसरी तरफ उत्पादन में कमी होने से बागवानों की चिंता बढ़ने लगी है।

--
बगीचों से बीमारियां भी भगाती है बर्फबारी
बागवान लीला प्रकाश, बेली राम, किशोरी लाल, संजय कुमार, ओमप्रकाश, अशोक कुमार, हीरा लाल और लाल चंद ठाकुर ने कहा कि बर्फबारी न केवल सेब उत्पादन को बढ़ाती है, बल्कि बगीचों में लगने वाली कई बीमारियों को भी दूर करती है। जिले में करीब एक करोड़ सेब पेटियों के उत्पादन की क्षमता है। बागबानी विभाग कुल्लू के विशेषज्ञ उत्तम पाराशर ने कहा कि जिले के जिन क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है, वह सेब उत्पादन के लिए संजीवनी का काम करेगी।
--
पिछले छह साल में कुल्लू जिला में सेब का उत्पाद
वर्ष सेब उत्पादन पेटियां लाखों में
2019 38 लाख
2020 65 लाख
2021 46 लाख
2022 56 लाख
2023 72 लlख
2024 51 लाख

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed