फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   When vegetables got stuck in the fields, the youth came out in the field to open the road

Kullu News: सब्जियां खेतों में फंस गईं तो सड़क खोलने के लिए मैदान में उतरे युवा

Sun, 10 Aug 2025 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 10 Aug 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
When vegetables got stuck in the fields, the youth came out in the field to open the road
सैंज-रैला सड़क की बहाली के लिए गैंती-बेलचा उठाकर टुकड़ों में शुरू किया काम
विज्ञापन

डेढ़ महीने से बंद है सड़क, लोगों को रोजमर्रा का सामान लाना भी हो रहा मुश्किल
फल-सब्जियां बर्बाद होने के कगार पर, छोटे वाहनों के लिए रास्ता खोलने का बीड़ा उठाया


गौरीशंकर
कुल्लू। प्रशासन और नेताओं के सामने बार-बार मिन्नतें कर थक चुके युवाओं ने अपने हाथों में गैंती-बेलचा उठाकर सैंज-रैला सड़क को बहाल करने का बीड़ा उठा लिया है। डेढ़ महीने से बंद सड़क ने किसानों-बागवानों की परेशानी बढ़ा दी है।
उनकी फसलें भी बर्बादी की कगार पर हैं। अब स्थानीय लोग अपनी मेहनत और संसाधनों से ही समस्या का समाधान ढूंढने में लगे हैं जिससे उनके उत्पाद मंडियों तक पहुंच सकें। दस किलोमीटर से अधिक लंबी सैंज-रैला सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हुई है। इससे किसानों-बागवानों को फल और सब्जियां मंडियाें तक पहुंचाना मुश्किल हो गया है। लोग रोजमर्रा का सामान भी गांव तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को रैला के पास अवरुद्ध सड़क को स्थानीय युवाओं ने बहाल करने का कार्य शुरू किया। युवाओं ने कहा कि कई जगह सड़क इतनी ज्यादा क्षतिग्रस्त हुई है जहां बिना मशीनरी काम करना मुश्किल है। कई जगह सड़क को बहाल कर सकते हैं। फल और सब्जियों को छोटे वाहनों के माध्यम से आगे निकाल सकते हैं। युवा झाबे राम, चुन्नी लाल, कपिल शर्मा, उत्तम, ज्ञान सिंह, तापे राम और उत्तम रेलू ने गैंती-बेलचा लेकर सड़क बहाल करने का कार्य किया। सड़क बंद होने से रैला-1 और रैला-2 पंचायत में किसानों के फल और सब्जी उत्पाद खेतों में फंस गए हैं। यह बर्बाद होने के कगार पर हैं। उन्हें अपने उत्पाद मंडियों तक ले जाने के लिए शिफ्ट में गाड़ियों में उतारने और लोड करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एसडीएम बंजार पंकज शर्मा के अनुसार रैला सड़क को बहाल करने के लिए सिउंड के पास मशीन तैनात कर दी है। इसके चलते सड़क को जल्द बहाल करने का प्रयास किया जाएगा।
--


सड़क बहाल करने के लिए प्रशासन और एनएचपीसी मिलकर प्रयास करे जिससे सड़क जल्द बहाल हो। उपायुक्त लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जल्द सड़क बहाल करने के दिशा-निर्देश जारी करें। - बुध राम, अध्यक्ष सैंज वैली विकास समिति

--
सड़क बंद होने से लोगों को परेशानी हो रही है। अगर ऐसी ही स्थिति रहती है तो किसानों और बागवानों के उत्पाद खेतों में बर्बाद हो जाएंगे। उन्हें अपनी साल भर की फसल से हाथ धोना पड़ सकता है। - जोगिंद्र सेन, प्रधान रैला-दो पंचायत
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed