{"_id":"697f88352dee3c534108f454","slug":"when-taxis-stopped-tourists-walked-and-the-deadlock-was-broken-after-assurances-kullu-news-c-89-1-ssml1015-167946-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: टैक्सियां रुकीं तो पैदल चले पर्यटक, आश्वासन मिलने पर टूटा गतिरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: टैक्सियां रुकीं तो पैदल चले पर्यटक, आश्वासन मिलने पर टूटा गतिरोध
Sun, 01 Feb 2026 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 01 Feb 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
हिम आंचल टैक्सी यूनियन ने दिन भर हड़ताल रखने के बाद शाम को शुरू कीं सेवाएं
बोलेरो कैंपर विवाद में विधायक गौड़ से आश्वासन मिलने के बाद शुरू की टैक्सी सेवा
वोल्वो बस परेशान रहे सैलानी, अस अड्डा से पैदल और ऑटो लेकर पहुंचे होटल
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। हिम आंचल टैक्सी ऑपरेटर यूनियन की हड़ताल से मनाली में घूमने आए पर्यटकों को दिनभर परेशानियों का सामना करना पड़ा। वोल्वो बस अड्डे से होटल तक कई पर्यटक पैदल और ऑटो के सहारे पहुंचे।
हालांकि, स्थानीय विधायक से मिले आश्वासन के बाद यूनियन ने हड़ताल वापस ले ली है। देर शाम को टैक्सी सेवाएं बहाल हो गईं। इससे पर्यटकों ने राहत की सांस ली। इससे पहले मनाली घूमने आए पर्यटक पैदल या ऑटो में होटल पहुंचे। लाैटने वाले पर्यटकों को भी ऐसी ही दिक्कतें पेश आईं। हालांकि, मनाली में टैक्सी मैक्सी यूनियन ने सेवाएं जारी रखीं। इससे नेहरुकुंड जाने वाले पर्यटकों ने राहत महसूस की।
बोलेरो कैंपर को टैक्सी के रूप में इस्तेमाल करने के विवाद को लेकर हिम आंचल टैक्सी ऑपरेटर यूनियन हड़ताल पर रही। लगभग 2,500 ऑपरेटरों ने अपनी सेवाएं पूरी तरह से बंद रखीं। इसका असर मनाली के पर्यटन कारोबार पर देखने को मिला। पर्यटन स्थलों में जाने के लिए पर्यटकों को ऑटो का सहारा लेना पड़ा। साथ ही कई पर्यटक स्थानीय पर्यटन स्थलों तक पैदल ही पहुंचे। मनाली में टैक्सी मैक्सी यूनियन, बाहरी राज्यों की टैक्सी और ऑटो की सेवाएं जारी रहीं। नेहरुकुंड में पर्यटक काफी संख्या में पहुंचे। हिम आंचल टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के महासचिव अमित चंकी ने बताया कि स्थानीय विधायक भुवनेश्वर गाैड़ से मामले पर मुलाकात हुई है। विधायक ने स्पष्ट रूप से कहा कि वे कैंपर और निजी गाड़ियों के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने आश्वासन दिया है कि वे यूनियन से संबंधित सभी मुद्दों का समाधान मंत्रिमंडल के सामने किया जाएगा। आश्वासन के उपरांत यूनियन ने मनाली में अपनी सेवाएं बहाल कर दी हैं।