फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Wheels of buses stopped on 27 routes due to heavy snowfall

भारी बर्फबारी से 27 रूटों पर थमें बसों के पहिये

Tue, 04 Jan 2022 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Wheels of buses stopped on 27 routes due to heavy snowfall
भारी बर्फबारी के बीच क्षेत्रीय अस्पताल केलांग से एक गंभीर मरीज को 108 एंबुलेंस के माध्यम से कुल्लू - फोटो : Kullu
कुल्लू। जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति में भारी बर्फबारी और बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मंगलवार सुबह से ही मौसम ने करवट बदली है। पूरा दिन ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश होती रही। इस कारण 27 रूटों पर बसों के पहिये थमे रहे। वहीं, कई क्षेत्रों में बिजली गुल और पेयजल संबंधी समस्याओं का सामना भी लोगों को करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कुल्लू में नग्गर-रूमसू, पतलीकूहल-हलाण, पतलीकूहल-शेगली, बुरूआ-मझाच, कोठी गांव के लिए बनी संपर्क सड़क, कुल्लू-पिणी, कुल्लू-भालठा समेत कुल्लू-केलांग तथा कुल्लू-आनी वाया जलोड़ी रूट पर बसों का संचालन नहीं हो पाया। वहीं, लाहौल-स्पीति में लाहौल में आठ और पांगी क्षेत्र में एचआरटीसी की 12 रूटों पर बस सेवाएं प्रभावित रहीं। इसके अलावा घाटी के कई क्षेत्रों में बिजली गुल की समस्या से भी लोगों को परेशान होना पड़ा है। लाहौल-स्पीति के अधिकतर क्षेत्रों में पेयजल समस्या भी उत्पन्न हो गई है। इस संबंध में उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि संबंधित विभागों को समस्याएं हल करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed