{"_id":"f72b88f88b63e83488eafdc818db2c2d","slug":"welcome-of-boxers-at-kullu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुंतर में किक बॉक्सरों का जोरदार स्वागत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुंतर में किक बॉक्सरों का जोरदार स्वागत
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Tue, 11 Aug 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में आयोजित एशियन किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत की झोली में चार पदक डालने वाले किक बॉक्सरों का भुंतर में जोरदार स्वागत किया गया। बॉक्सरों का भुंतर पहुंचने पर आतिशबाजी और फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन
खिलाड़ियों कनिका पराशर, गुलशन और पर्व पठानिया के लिए भुंतर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कोच रणबीर ठाकुर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में एशिया महाद्वीप के 25 देशों के चार सौ से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। भारत की ओर से खेलते हुए 70 खिलाड़ियों ने 32 पदक जीते। इनमें से चार पदक हिमाचली खिलाड़ियों ने देश के खाते में दर्ज करवाए। इस मौके पर अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट समिति के चेयरमैन किशन ठाकुर ने कहा कि पिछले ग्यारह सालों से संस्था के खिलाड़ी देश और विदेश में अपना लोहा मनवा रहे हैं।
विज्ञापन
इस दौरान स्थानीय निवासी टहल सिंह राणा और राजेंद्र पाल ने खुशी जाहिर करते हुए कनिका पराशर को 3100 रुपये, जबकि पर्व पठानिया और गुलशन को 2100-2100 रुपये नकद राशि भेंट की। इस दौरान ग्राम पंचायत भुंतर की प्रधान पूनम कंवर, स्टेट कोऑपरेटिव बैंक के निदेशक और बंजार कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपप्रधान टहल सिंह राणा, बरशैणी वार्ड के जिला परिषद सदस्य ओम प्रकाश शर्मा, अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट के प्रधान रणबीर ठाकुर, तकनीकी निदेशक हरीश चंद्र, कांगड़ा बैंक के पूर्व निदेशक राजेंद्र पाल, अभिभावक रमेश पराशर, संध्या शर्मा, रामचंद्र, कौशल्या देवी, वीरेंद्र पठानिया, प्रोमिला गुलेरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन