{"_id":"65fade2b039ee8c9140fb102","slug":"water-sports-activities-will-start-in-larji-by-june-kullu-news-c-89-1-klu1001-119155-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: लारजी में जून तक शुरू होंगी वाटर स्पोटर्स गतिविधियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: लारजी में जून तक शुरू होंगी वाटर स्पोटर्स गतिविधियां
विज्ञापन
वाटर स्कूटर, छोटी बोट और स्टीमर की सवारी कर सकेंगे पर्यटक
टेंडर प्रक्रिया शुरू, घाटी में पर्यटन को भी मिलेगी रफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। लारजी बांध में जून के मध्य तक वाटर स्पोटर्स गतिविधियां शुरू होने की उम्मीद है। विभाग की ओर से लारजी में वाटर स्पोटर्स गतिविधियां शुरू करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है लेकिन लोकसभा चुनाव के बाद ही यहां पर वाटर स्पोटर्स गतिविधियां शुरू होंगी।
देश-विदेश से आने वाले पर्यटक वाटर स्कूटर, छोटी बोट सहित स्टीमर की सवारी कर सकेंगे। पर्यटकों के लिए यह एक अलग अनुभव होगा। आमतौर पर कुल्लू-मनाली आने वाले पर्यटकों को बर्फीले पहाड़ ही अपनी ओर आकर्षित करते रहे हैं, लेकिन लारजी में वाटर स्पोटर्स गतिविधियां भी पर्यटकों को अपनी ओर खीचेंगी। शिमला जिले के तत्तापानी में वाटर स्पोटर्स गतिविधियां शुरू होने के बाद लारजी बांध जलक्रीड़ा के केंद्र रूप में सामने आएगा।
खासकर इससे पहले घाटी में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। बंजार और कुल्लू-मनाली आने वाले पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होगा। बहरहाल बंजार क्षेत्र के पर्यटन कारोबारी भी लारजी बांध में वाटर स्पोटर्स गतिविधियां शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। इस संंबंध में जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुनयना शर्मा ने कहा कि लारजी में वाटर स्पोटर्स गतिविधियों के लिए टेंडर जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि मध्य जून तक यहां पर वाटर स्पोटर्स गतिविधियां शुरू होने की उम्मीद है।