फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   water

लारी-मनारी पेयजल योजना की टेस्टिंग सफल

Sat, 22 Apr 2017 10:13 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Sat, 22 Apr 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
water
water shimla - फोटो : अमर उजाला

सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग की 2100 मीटर लंबी दो फेस की उठाऊ पेयजल योजना के एक फेस का कार्य पूरा हो चुका है। इसके तहत लोगों को पेयजल की आपूर्ति भी की जा रही है। वहीं कुछ ही दिनों में दूसरे चरण की योजना में भी पेयजल की आपूर्ति बहाल हो जाएगी। योजना के तहत सैकड़ों ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो जाएगा। उठाउ पेयजल में पानी को जुआणी रोपा से लिफ्ट कर जगोट नामक स्थान तक पहले फेस के अंतर्गत इलाके के विभिन्न गांवों को मुहैया करवाया है। अब दूसरे चरण की टेस्टिंग हो रही है। कुछ दिनों में दूसरे फेस के तहत लारी-मनारी तक पीने का पानी लोगों को मिल जाएगा। खराहल घाटी से संबंध रखने वाले कुल्लू ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष उत्तम शर्मा के अनुसार यह पेयजल योजना मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की देन हैै। इससे पेयजल किल्लत से निजात मिल जाएगी। 

विज्ञापन


आईपीएच विभाग के कनिष्ठ अभियंता रोहित ठाकुर ने बताया कि इस योजना के तहत तीन इंच पानी जुआणी रोपा से लिफ्ट किया जा रहा है। इसकी कुल लंबाई 2100 मीटर के करीब है। पंचायत न्योली के उपप्रधान भूपेंद्र ठाकुर, समिति सदस्य रेणुका डोगरा, पंचायत सदस्य गौतम ठाकुर, हेमा शर्मा, जीवानंद, संजीवना ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का आभार जताया है। वहीं इस संबंध में आईपीएच विभाग के सहायक अभियंता सेस राम आजाद के अनुसार खराहल घाटी की पंचायत न्योली में बन रही लारी-मनारी उठाउ पेयजल योजना के कार्य का दूसरे चरण की टेस्टिंग का काम चल रहा है। योजना के निर्माण के लिए अनुमानित खर्चा 2 करोड़ 17 लाख होगा। कुछ दिनों में दूसरे चरण के तहत भी लोगों पेयजल मुहैया हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed