फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   water guard

धर्मचंद चुने वाटर गार्ड यूनियन के प्रधान

Sat, 11 Jun 2016 07:15 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Sat, 11 Jun 2016 07:15 PM IST
विज्ञापन
water guard
कुल्लू में इंटक काग्रेंस की वॉटर गार्ड यूनियन के नवनिवार्चित कार्यकारिणी सामुहिक चित्र में। - फोटो : अमर उजाला

वन विश्राम गृह कुल्लू में आयोजित जिला कुल्लू इंटक वाटर गार्ड यूनियन की बैठक के दौरान यूनियन की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें धर्मचंद को प्रधान चुना गया। वहीं हीरा लाल को उपप्रधान और ठाकुर चंद को महासचिव की कमान सौंपी गई। बैठक की अध्यक्षता इंटक के प्रदेश सचिव खीमी राम चौहान ने की। चुनी गई कार्यकारिणी में देवराज को कोषाध्यक्ष, हीरा लाल को सलाहकार और मोती राम को प्रेस सचिव नियुक्त किया गया।

विज्ञापन


इंटक प्रदेश सचिव खीमी राम चौहान कार्यकारिणी के बाद वाटर गार्ड की समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि पिछले माह प्रदेश सरकार को 17 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा गया है। जिसमें आईपीएच विभाग में पंचायत के माध्यम से लगे अंशकालिक वाटर गार्ड को दैनिक भोगी बनाए जाने की मांग की है। इस दौरान आईपीएच के मुख्य सचिव ने वाटर गार्डों को दो महीने के भीतर पालिसी बनाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि यदि दो महीने में प्रदेश सरकार ने पालिसी नहीं बनाई तो सचिवालय में भूख हड़ताल की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed