{"_id":"835cf53d24cf642ae69b424c3937c9f5","slug":"water-gives-neoli-panchyat-at-sunday-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब न्योली पंचायत में रविवार को भी मिलेगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब न्योली पंचायत में रविवार को भी मिलेगा पानी
ब्यूरो, अमर उजाला/(कुल्लू)।
Updated Tue, 02 Feb 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्योली पंचायत के सैकड़ों लोगों को अब रविवार के दिन भी पानी की आपूर्ति की जाएगी। वहीं पानी के टैंक की मरम्मत 15 दिनों में कर दी जाएगी। इसके अलावा जहां-जहां नल लगाए जाने है, वहां के लिए पंचायत से प्रस्ताव बनाया जाएगा। अमर उजाला के कार्यक्रम आपकी आवाज के दौरान लोगों ने इस मुद्दे को उठाया था। जिसके बाद विभाग ने हरकत में आते हुए उक्त आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि लोगों ने प्रदेश की नंबर वन अखबार अमर उजाला के कार्यक्रम में बताया कि उन्हें रविवार को पानी की आपूर्ति नहीं हो पाती है। यह सिलसिला पिछले लंबे समय चल रहा है। इसके अलावा लोगों ने मांग उठाई थी कि आईपीएच के ज्वाणी में बने टैंक में भी लीकेज है। जिसकी मरम्मत के लिए भी विभाग ने कोई कदम नहीं उठाए। लोगों का कहना है था रविवार को पानी की आपूर्ति न होने से गांव में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। गर्मी के मौसम में परेशानी और बढ़ जाती है। रविवार को पानी की आपूर्ति इस लिए नहीं हो पा रही थी कि अवकाश के दिन वहां कोई कर्मचारी मौजूद नहीं होता है। वहीं मौके पर तैनात विभाग के अधिकारियों ने इसकी पूरी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपी।
विज्ञापन
इधर, आईपीएच विभाग के एसडीओ सेस राम आजाद ने बताया कि विभाग ने न्योली पंचायत के गांव को पानी की आपूर्ति करने के लिए कर्मचारी तैनात कर दिया गया है। वहीं ज्वाणी टैंक की मरम्मत 15 दिनों में पूरी कर दी जाएगी। इसके अलावा नल लगाने के लिए पंचायत से प्रस्ताव मांगा जाएगा। प्रस्ताव मिलते ही यह कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन